The sky is pink : पैर में चोट के बाद भी इस बॉलीवुड गाने पर जमकर नाचीं Priyanka Chopra, देखें वीडियो
priyanka chopra dance बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका (Priyanka Chopra) चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म the sky is pink से बॉलीवुड में वापसी करने आने वाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका (Priyanka Chopra) चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म the sky is pink से बॉलीवुड में वापसी करने आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी होंगे। मगंलवार को फिल्म की रैप अप पार्टी रखी गई जिसमें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए।
रैप अप पार्टी में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में पहुंची थीं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर के सैंडल पहने हुए थे। इस ड्रेस में प्रियंका काफी स्मार्ट लग रही थीं। इस रैप पार्टी के कई फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
पार्टी से प्रियंका के कई डांसिंग वीडियो में सामने आए हैं जिसमें वो अपनी ही बॉलीवुड फिल्मों के सॉन्ग पर बिंदास डांस करती नजर आ रही हैं। और सबसे खास बात ये है कि प्रियंका के पैर में चोट के बाद भी वो इतना बिंदास होकर डांस कर रही हैं। वायरल वीडियो में प्रियंका उनकी फिल्म ‘दोस्ताना’ के सॉन्ग ‘देसी गर्ल’ और ‘दिल धड़कने दो’ के ‘सॉलिड मस्ती छाई’ पर जमकर डांस कर रह हैं। दखें वीडियो।
ये भी पढ़ें :जोर-जोर से हंस रही थीं Priyanka Chopra, तभी बंदरिया ने मार दिया थप्पड़!
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप