Move to Jagran APP

पांच मिनट के डांस के लिए इंडिया लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखिये Photos

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने अवॉर्ड शो के परफॉर्मेंस के लिए एक मिनट का करीब एक करोड़ रुपया डिमांड किया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 12:11 PM (IST)
पांच मिनट के डांस के लिए इंडिया लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखिये Photos
पांच मिनट के डांस के लिए इंडिया लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखिये Photos

मुंबई। परदेस में लोकप्रियता के झंडे बुलंद कर रही प्रियंका चोपड़ा भारत लौटीं हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका दिलकश अंदाज़ दिखा। जाहीर है वो इंडिया और अपने घर को जरूर मिस कर रही होंगी लेकिन उनके भारत आने के पीछे एक ख़ास कारण भी है।

loksabha election banner

शुक्रवार की देर रात मुंबई एयरपोर्ट प्रियंका की झलक पाने वाले लोगों की भीड़ जुटी। पिंक टॉप और जींस में धूप का चश्मा लगाए प्रियंका चोपड़ा इंडिया लौट कर काफ़ी उत्साहित लग रही थीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया और फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का तीसरा सीज़न शूट कर रही प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच रिलीज़ हो चुकी है जबकि अ किड लाइक जैक और इज़ंट इट रोमांटिक ? आने वाली हैं। बताया जाता है कि उन्होंने हाल ही में एक और हॉलीवुड फिल्म साइन की है , जिसकी अभी तक घोषणा नहीं हुई है।

प्रियंका वैसे तो अपने घर, रिश्तेदारों और इंडस्ट्री फ्रेंड्स को बहुत मिस कर रही होंगी लेकिन प्रियंका की ये भारत यात्रा सिर्फ छुट्टियां मनाने के लिए नहीं है। दरअसल प्रियंका यहां आई हैं एक फिल्मी अवॉर्ड्स नाइट में परफॉर्म करने। सूत्रों के मुताबिक इस अवॉर्ड्स शो में उनका चार से पांच मिनट का परफॉर्मेंस होगा। ये अवॉर्ड शो अगले हफ़्ते हो रहा है और प्रियंका पहले ही आ कर रिहर्सल में भी हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें:कर्नाटक में सनी लियोनी शो पर रोक, सामूहिक आत्मदाह की थी धमकी

 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने अवॉर्ड शो के परफॉर्मेंस के लिए एक मिनट का करीब एक करोड़ रुपया डिमांड किया है। वैसे इस बात की आयोजकों ने पुष्टि नहीं की है। उनकी इस परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त तैयारी की जा रही है। प्रियंका लम्बे समय के बाद इंडिया में स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। इससे पहले वो गिल्ड अवार्ड्स में हिट सॉन्गस पर डांस कर चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.