विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत लौट आईं Priyanka Chopra, आखिर मिल ही गया हिट मशीन कहे जाने वाले डायरेक्टर के साथ मनपसंद प्रोजेक्ट?

Published: Fri, 17 Jan 2025 08:39 PM (GMT+05:30)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम ...और पढ़ें

हैदराब पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit- Instagram)
हैदराब पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं
  2. एक्ट्रेस को हैदराबाद में देखा गया
  3. प्रियंका चोपड़ा का नाम एक मोस्ट अवेटेड फिल्म के साथ जुड़ रहा है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीते साल भारत में फिल्म करने की इच्छा जाहिर की। एक्ट्रेस ने इस बात का जिक्र भी किया कि आने वाले साल यानी 2025 में वह एक बड़े डायरेक्टर के साथ प्रोजेक्ट साइन करने वाली हैं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस की एक्साइटमेंट का कोई ठीकाना नहीं रहा। अब काफी हद तक उनकी यह बात सच होती नजर आ रही है। 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। शादी के बाद वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही हैं और वहीं के सिनेमा में ज्यादा काम के मौके तलाश रही हैं। हालांकि, विदेश जाने के बाद भी उनका हिंदी सिनेमा से गहरा नाता बरकरार है। एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी इवेंट के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। इस बीच अब उन्हें हैदराबाद में देखा गया है। सोशल मीडिया पर इस दौरान की उनकी कुछ वीडियो भी वायरल हो रही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस किसी बड़े प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के लिए हैदराबाद आई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद तो एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' के साथ उनका नाम तेजी से जुड़ रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 'ऊं' के कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर की।

ये भी पढ़ें- 'उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें', लॉस एंजेलिस के जंगल में भड़की आग, Priyanka Chopra ने शेयर किया वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसमें देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस ने टोरंटो से हैदराबाद के लिए फ्लाइट ली। इसमें उन्होंने एस एस राजामौली की फिल्म का गाना आरआरआर लगाया। डिवा के गाने का इस्तेमाल करने के बाद अंदाजा लग गया कि वह उनकी फिल्म के सिलसिले में ही भारत आई हैं।

राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में बता दें कि वह एस एस राजामौली की बिग बजट वाली फिल्म SSMB29 में नजर आ सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस की जोड़ी सुपरस्टार महेश बाबू के साथ बनेगी। मूवी को लेकर अभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिलहाल इससे जुड़ी आधिकारिक डिटेल्स के आने का इंतजार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की Oscar शॉर्टलिस्टेड फिल्म Anuja ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार, कब और कहां देखें