Move to Jagran APP

Frozen 2: हॉलीवुड फ़िल्म के लिए साथ आयीं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा, शेयर किया फ़र्स्ट लुक

Priyanka Chopra Jonas and Parineeti Chopra Dub For Frozen 2 फ्रोज़न 2 2012 में आयी फ़िल्म का सीक्वल है। फ़िल्म की कहानी दो बहनों एल्सा और एना के इर्द-गिर्द घूमती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:36 PM (IST)
Frozen 2: हॉलीवुड फ़िल्म के लिए साथ आयीं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा, शेयर किया फ़र्स्ट लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ हॉलीवुड की एनिमेशन फ़िल्म फ्रोज़न 2 के हिंदी वर्ज़न के लिए अपनी आवाज़ दे रही हैं। परिणीति एना नाम के किरदार के लिए वॉयसओवर कर रही हैं तो प्रियंका एलसा की आवाज़ बनेंगी। 

loksabha election banner

यह पहली बार है, जब दोनों बहनें किसी प्रोजेक्ट से एक साथ जुड़ी हैं। डिज़्नी इंडिया की फ़िल्म 22 नवम्बर को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है। परिणीति और प्रियंका ने इसकी सूचना अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है। परिणीति ने लिखा है- मिमी और तिशा अब एल्सा और एना हैं। डिज़्नी की फ्रोज़न 2 के लिए चोपड़ा सिस्टर्स आख़िरकार साथ आ रही हैं। आप लोगों के देखने का इंतज़ार है। मेरा मतलब है, हम लोगों को इन ताकतवर और शानदार किरदारों को ज़िंदा करते हुए सुनिए। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mimi and Tisha are now Elsa and Anna!! 👭Us #ChopraSisters are finally coming together for Disney’s Frozen 2!! Can’t wait for you guys to see us… I mean HEAR us bring these amazing, strong characters to life in Hindi. #Frozen 2 in theatres on 22nd November 2019. @priyankachopra @disneyfilmsindia #FrozenSisters

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी संदेश के साथ फ़र्स्ट लुक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि प्रियंका ने इससे पहले द जंगल बुक के किरदार काया को आवाज़ दी थी। यह फ़िल्म भारत में काफ़ी सफल रही थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mimi and Tisha are now Elsa and Anna! The #ChopraSisters are finally coming together for Disney’s Frozen 2. Can’t wait for you guys to see us… I mean HEAR us bring these amazing, strong characters to life in Hindi. #Frozen2 in theatres on 22nd November 2019. @parineetichopra @disneyfilmsindia #frozensisters

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

फ्रोज़न 2 2012 में आयी फ़िल्म का सीक्वल है। फ़िल्म की कहानी दो बहनों एल्सा और एना के इर्द-गिर्द घूमती है। एल्सा को चीज़ों को जमाने की सुपर पॉवर हासिल है। हालांकि वो अपने लिए अभिशाप मानती है। वो अपनी इस ताकत का इस्तेमाल करने से डरती है। मगर, जब इसकी बहन का जीवन ख़तरे में होता है तो वो अपना डर को देती है। सीक्वल में कहानी इससे आगे बढ़ेगी और दोनों बहनें एक नये रोमांचक सफ़र पर निकलेंगी। फ्रोज़न 2 को क्रिस बक और जेनिफर ली ने निर्देशित किया है। 

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी हॉलीवुड फ़िल्म मेलफिसेंट के हिंदी रुपांतर में मुख्य किरदार को आवाज़ दी है, जिसे फ़िल्म में एंजलिना जॉली ने निभाया है। वहीं, शाह रुख़ ख़ान ने बेटे आर्यन के साथ द लॉयन किंग के दोनों मुख्य किरदारों को आवाज़ दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.