Move to Jagran APP

प्रियंका और निक जब पहुंचे सिंगापुर के नाइट क्लब में, देखिए वायरल वीडियो

अब फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा की जगह कटरीना कैफ ने ले ली है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 11:33 AM (IST)
प्रियंका और निक जब पहुंचे सिंगापुर के नाइट क्लब में, देखिए वायरल वीडियो
प्रियंका और निक जब पहुंचे सिंगापुर के नाइट क्लब में, देखिए वायरल वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनकी चर्चा है। पिछले कुछ दिनों से वे फिल्म भारत को लेकर चर्चा में रही, क्योंकि उन्होंने यह फिल्म हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए छोड़ दी। नई खबर है कि, हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने करीबी दोस्त निक जोनास के साथ सिंगापुर के एक नाइट क्लब में नज़र आ रही हैं।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधाकारिक घोषणा नहीं की गई है। खैर, हाल ही में सिंगापुर के एक नाइट क्लब में प्रियंका और निक दोनों साथ नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को प्रियंका के मलेशिया फैन क्लब ने शेयर किया है। इसको शेयर करते हुए लिखा गया है प्रियंका और निक सिंगापुर स्थित लावो नामक नाइट क्लब में स्पॉट किए गए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, निक और प्रियंका एंजॉय कर रहे हैं 

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फ्रेंडशिप डे की बधाई, कुछ कुछ होता है को लेकर खास बात जानिए

आपको बता दें कि, प्रियंका और निक के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और अब फोटो व वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर भी इनकी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। जब अमेरिका से प्रियंका और निक भारत आए थे तब भी मुंबई की सड़कों पर दोनों एक दूसरे हाथ थामे नजर आए थे। इसके बाद वे मुंबई से गोवा भी गए थे जहां पर इन्होंने वेकेशन एंजॉय किया था। इस समय भी इन दोनों के बीच अफेयर को लेकर खूब अफवाह थी। 

यह भी पढ़ें:  कैंसर से लड़ रहीं सोनाली बेंद्रे की ताज़ा तस्वीर, फ्रेंडशिप डे पर रितिक ने खींची है

गौरतलब है कि फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा के अचानक निकल जाने वाली बात को फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विट के जरिए बताई थी। इस ट्विट में उन्होंने साफ-साफ कारण तो नहीं बताया था लेकिन निक शब्द का उपयोग किया था। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर की अफवाह को लेकर खूब खबरें बनी हैं। और इसलिए यह माना जा रहा था कि, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत को निक जोनास के साथ शादी करने के लिए छोड़ा है। खैर, प्रियंका को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने भारत फिल्म छोड़ कर विदेशी प्रोजेक्ट को हां कहा है। फिल्म काउबॉय निंजा नाम की फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट के साथ काम करने जा रही हैं। यह फिल्म एजे लिबरमैन के उपन्यास पर आधारित है। यह उपन्यास भी इसी नाम से आया था। फिल्म की कहानी मनोचिकित्सक के इर्द गिर्द घूमती है। बताते चलें कि, अब फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा की जगह कटरीना कैफ ने ले ली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.