Move to Jagran APP

Priyanka Chopra पति निक जोनास के साथ खास अंदाज में आई नजर, वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैl प्रियंका चोपड़ा जल्द टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आएंगीl प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार द वाइट टाइगर में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका थीl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 04:25 PM (IST)
Priyanka Chopra पति निक जोनास के साथ खास अंदाज में आई नजर, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैंl प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ मिलकर इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि वायरल हो रहा हैl वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता हैl वीडियो में निक जोनास को 'हे हे' कहते हुए सुना जा सकता हैl इसके बाद प्रियंका चोपड़ा हंसते हुए 'हाय' कहती हैंl

loksabha election banner

प्रियंका ने वाइट कलर का टॉप पहन रखा हैl वहीं उनके बाल खुले हुए हैंl वहीं निक जोनास ने ब्लैक और व्हाइट डिजाइन की शर्ट पहन रखी हैl वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'क्या हम क्यूट नहीं हैl' वहीं वीडियो को देखकर कई लोग कंफ्यूज भी हो गएl एक फैन ने लिखा है कि उन्हें लगा कि वह प्रियंका नहीं परिणीति चोपड़ा हैl फैन ने लिखा है, 'मुझे लगा कि परिणीति चोपड़ा हैl निक और प्रियंका अच्छे लग रहे हैंl

 

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों यूके में हैl पति निक जोनास उनसे मिलने पहुंचे हैंl दोनों साथ में समय बिता रहे हैंl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैंl प्रियंका चोपड़ा ने पति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'वे घर आए हैl' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की थीl प्रियंका चोपड़ा लंदन में शूट में व्यस्त हैंl वहीं निक जोनास अमेरिका के लॉस एंजलिस में अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त थेl

 

View this post on Instagram

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैl प्रियंका चोपड़ा जल्द टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आएंगीl प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार द वाइट टाइगर में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका थीl प्रियंका चोपड़ा की फिल्में काफी पसंद की जाती हैl वह हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.