जेठ की शादी से पहले Priyanka Chopra हुईं रोमांटिक, पति Nick Jonas के साथ किया डांस
Priyanka Chopra Nick Jonas Romance इन तस्वीरों को प्रियंका के फ़ैंस क्लब्स ने भी शेयर किया है जिनमें निक और प्रियंका मौसम और माहौल का लुत्फ़ उठाते नज़र आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra gets romantic with hubby Nick Jonas प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस वक़्त पेरिस में हैं, जहां निक के बड़े भाई जो जोनस (Joe Jonas) और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर (Sophie Turner) की शादी होने वाली है। पेरिस जैसे शहर में पहुंचकर प्रियंका और निक भी रोमांटिक हो चले हैं।
प्रियंका की टीम की ओर से शेयर की गयी इन तस्वीरों में दोनों कई दोस्तों के साथ क्रूज़ पर नज़र आ रहे हैं। जो और सोफी भी हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक को डांस करते हुए देखा जा सकता है। शहर रूमानी है और मौसम आशिक़ाना। ऐसे में डाई हार्ड रोमांटिक प्रियंका चोपड़ा कहां चूकने वाली थीं और निक के साथ हाथों में हाथ डालकर डांस करने लगीं। वैसे कई मौक़ों पर यह देखा जा चुका है कि प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज़ में पेश आते हैं। ख़ासकर, पीडीए (Public Display Of Affection) का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते।
Je T’aime #Nickyanka ❤🥰 @priyankachopra @nickjonas pic.twitter.com/F0ifMKkDzg — Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) June 24, 2019
प्रियंका और निक हाल ही में पेरिस पहुंचे हैं और अपने जेठ और जेठानी की शादी से पहले जमकर मस्ती कर रहे हैं। प्रियंका ने इस मौक़े के लिए अलेक्ज़ेंड्रा ओ'नील की ड्रेस चुनी, वहीं निक ने समर येलो कैज़ुअल सूट और डेनिस को प्राथमिकता दी। वहीं, सोफी ने डेनिम और टी में कैज़ुअल लुक स्पोर्ट किया।
Spending time with friends and family! ♥️
-
📸: @joejonas on Instagram Story pic.twitter.com/0vIUM1IiJu — 𝙧𝙞𝙡𝙚𝙮✨(17/USA) || 57 days (@marvelousjonas_) June 24, 2019
रिवर बोट में मस्ती की इन तस्वीरों को प्रियंका के फ़ैंस क्लब्स ने भी शेयर किया है, जिनमें निक और प्रियंका मौसम और माहौल का लुत्फ़ उठाते नज़र आ रहे हैं।
प्रियंका और निक की शादी पिछले साल भारत में हुई थी। शादी के तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रियंका की ससुराल पक्ष के लोगों ने गीत-संगीत का जमकर लुत्फ़ उठाया था। ख़ासकर उनकी जेठानी सोफी टर्नर की कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं, जिनमें वो बॉलीवुड गीतों पर डांस कर रही हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप