विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली पार्टी में Priyanka Chopra ने लाल लहंगा पहन चुराई लाइमलाइट, मगर Nick Jonas के 'देसी' लुक पर अटके लोग

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 14 Nov 2023 09:30 AM (IST)

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अमेरिका में दिवाली पार्टी एन्जॉय की। ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिवाली पार्टी में आए नजर। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिवाली पार्टी में आए नजर। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. लॉस एंजिलिस में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई दिवाली
  2. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दिवाली फोटोज वायरल
  3. निक जोनस के देसी अवतार ने जीता फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Party: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन वह भारतीय संस्कृति से हमेशा जुड़ी रहती हैं। वह सभी इंडियन फेस्टिवल धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में, प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ एक दिवाली पार्टी में देसी अंदाज में पहुंचीं। 

प्रियंका और निक ने ऐसे मनाई दिवाली

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजिलिस में एक दिवाली पार्टी में शिरकत करते दिखे। उनके साथ जोनस ब्रदर्स और दोस्त भी नजर आए। रविवार को हुई इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें प्रियंका के फैन पेज जैरी एक्स मिमी के द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में निक को अपनी लेडी लव प्रियंका का हाथ थामे हुए देखा गया। दोनों की ये फोटो खूब पसंद की जा रही है।

Priyanka Nick Diwali Party

यह भी पढ़ें- Madhu Chopra ने किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा बचपन में हुई रंगभेद का शिकार, कलर को लेकर ताना मारते थे लोग

दिवाली पार्टी में पटाखा बनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं। उन्होंने आउटफिट से लेकर मेकअप तक, एक बोल्ड लुक के साथ हर किसी का ध्यान खींच लिया था। प्रियंका ने पीच कलर के हैवी एंब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ डीप नेक मखमली ब्लाउज पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग रेड मखमली दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया था। बालों में गुलाब के गजरे, माथे पर बिंदिया, लाल लिपस्टिक और आईशैड में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मांग में लगे सिंदूर ने प्रियंका की सुंदरता में चार-चांद लगाया। 

प्रियंका चोपड़ा ने ससुरालवालों को बनाया 'देसी'

प्रियंका चोपड़ा के पति व सिंगर निक जोनस अपने भाई जो जोनस के साथ पार्टी में नजर आए। जोनस ब्रदर्स के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने प्रिंटेड नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल किया था। वहीं, जो जोनस भी ब्लू कुर्ता-पायजामा में दिखे। बाकी विदेशी मेहमान भी देसी लुक में नजर आए। लोगों ने निक का देसी अवतार काफी पसंद किया। 

यह भी पढ़ें- निक पर चढ़ा Just Looking Like A Wow का खुमार, पत्नी प्रियंका पर यूं प्यार लुटाते आए सिंगर