विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2023: प्रियंका चोपड़ा की बेटी Malti ने बनाई रंगोली, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को विश की दिवाली

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 12 Nov 2023 02:55 PM (IST)

Priyanka Chopra Diwali Post बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने बनाई पहली रंगोली (Photo Credit: Instagram)
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने बनाई पहली रंगोली (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Diwali Post: आज रविवार 12 नवंबर को दुनिया भर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। देश से लेकर विदेश तक में इसकी धूम देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में सेटल हो गई हों, लेकिन वह वहां भी हर त्योहार को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने मालती मैरी चोपड़ा की पहली रंगोली की झलक भी दिखाई है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra को आई पिता की याद, बोलीं- मैं कभी उनके साथ दिवाली नहीं मना पाई

मालती मैरी चोपड़ा ने बनाई अपनी पहली रंगोली

12 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उन्होंने मालती की बनाई हुई पहली रंगोली की झलक फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि मालती ने व्हाइट और पर्पल कलर का इस्तेमाल करते हुए बेहद ही क्यूट सी रंगोली बनाई है। इस रंगोली के बीच में एक दीया भी रखा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'पहली रंगोली'।

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक और दीये की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा ‘आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं, हमेशा रोशनी रहे'।

रंगभेद का शिकार हुईं थीं प्रियंका चोपड़ा

मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा को बचपन में पीटीएसडी सदमा लगा होगा, क्योंकि उन्हें बचपन में हर कोई गेहूंआ रंग के लिए ताने देता था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शादी से पहले उन्होंने निक से अकेले में काफी देर तक बात की थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में दिखाई देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Madhu Chopra ने किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा बचपन में हुई रंगभेद का शिकार, कलर को लेकर ताना मारते थे लोग