The Sky Is Pink Leak Video: बेडरुम में रोमांस करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर, देखें वीडियो
The Sky Is Pink Leak Video फिल्म द स्काई इज पिंक का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और एक्टर फरहान अख्तर अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म का ट्रेलर और कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म प्रमोशन के बीच ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसे फिल्म द स्काई इज पिंक का बताया जा रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह फिल्म का नया प्रोमो है। हालांकि इस वीडियो को फिल्म से जुड़े किसी शख्स ने शेयर नहीं किया है। वहीं बताया जा रहा है कि यह फिल्म का है, जिसमें प्रियंका और फरहान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे हैं कि दोनों बेडरूम में एक बेड पर लेटे हुए हैं और रोमांस कर रहे हैं। वहीं सीन की क्लिप को देखकर लग रहा है कि यह इसी इंटिमेट सीन के शूट के दौरान का वीडियो है।
वहीं वीडियो में प्रियंका रोमांस के दौरान मोगली का फेमस गाना जंगल जंगल बात चली है गाना गाती नजर आ रही हैं। वहीं इसे फनी अंदाज में भी पेश किया गया है, क्योंकि जब कपल बेड पर रहते हैं तो प्रियंका हंसती है, क्योंकि फरहान ने गलत इनरवियर्स पहन रखे थे। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इस पर कमेंट करने के साथ साथ इसे लाइक भी कर रहे हैं।
बता दें कि कि फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है। फिल्म आयशा चौधरी नाम की यंग मोटिवेशनल स्पीकर की कहानी है, जिसे पल्मनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी। प्रियंका और फरहान, आयशा के मां-बाप का रोल निभा रहे हैं।