विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chahar Choudhary को सगाई की खबरों के बीच अंकित गुप्ता के साथ किया गया स्पॉट, फैंस हुए उत्साहित

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Tue, 06 Jun 2023 03:34 PM (IST)

Priyanka Chahar Choudhary Video प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और ...और पढ़ें

Priyanka Chahar Choudhary Video: सोमवार को दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया।
Priyanka Chahar Choudhary Video: सोमवार को दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary Video: बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका चहर चौधरी को अब एक बार फिर अंकित गुप्ता के साथ देखा गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस 16 से चर्चित हुई प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। दोनों की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रियंका चहर चौधरी व अंकित गुप्ता ने क्या रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है?

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। हालांकि, दोनों को कई अवसर पर साथ देखा गया है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता सोमवार की शाम साथ बिताते नजर आए। प्रियंका चहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें दोनों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "अंकित गुप्ता हाई।" जहां प्रियंका चहर चौधरी मुस्कुरा रही हैं। वहीं, अंकित गुप्ता उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता को फैंस क्या कहते हैं?

प्रियंका चहर चौधरी ने चिकनकारी कुर्ती पहन रखी है। इसके अलावा, उन्होंने व्हाइट पैंट पहन रखी है। अंकित गुप्ता ने ब्लू कलर की डेनिम और ब्राउन शर्ट पहन रखा है। प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता को दोनों के फैंस 'प्रियअंकित' कहते हैं। दोनों की वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किया है। दोनों के फैंस को लगता है कि दोनों जल्द सगाई करके अपने रिश्ते को आगे ले जाएंगे। खबरों के अनुसार प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों इस समय चंडीगढ़ में है।

प्रियंका चहर चौधरी की कितनी फैन फॉलोइंग है?

प्रियंका चहर चौधरी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह जल्द कई शो में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है। उनकी काफी अधिक फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)