प्रियदर्शन ने रिजेक्ट किया था 'भागम भाग 2' की मेकिंग का ऑफर, इस वजह से नहीं बनाना चाहते सीक्वल
अक्षय कुमार की कल्ट कॉमेडी फिल्म भागम भाग 2 को डायरेक्शन के लिए प्रियदर्शन से साफ इनकार दिया था।
-1792056836870_m.webp)
कल्ट कॉमेडी फिल्म भागम भाग (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
प्रियदर्शन ने बनाई थी भागम भाग
सीक्वल के लिए प्रियदर्शन ने किया इनकार
चर्चा में है भागम भाग पार्ट 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 20 साल पहले हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म भागम भाग को रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली भागम भाग को अपनी मजेदार कहानी की वजह से काफी पसंद किया गया।
लंबे समय से फिल्म भागम भाग का सीक्वल चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस बार प्रियदर्शन इसका डायेरक्शन नहीं कर रहें। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह क्यों भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2) को डायरेक्ट नहीं करना चाहते।
क्यों नहीं बनाना चाहते भागम भाग का सीक्वल?
हिंदी सिनेमा में इन दिनों खूब सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्में बन रही हैं। इस क्रम में फिल्मकार प्रियदर्शन के ही निर्देशन में बनी हेरा फेरी, भागम भाग और मालामाल वीकली फिल्म फ्रेंचाइजी की अगली फिल्में बन रही हैं। वहीं भूल भुलैया और हंगामा फिल्मों की फ्रेंचाइजी पहले ही आगे बढ़ाई जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- पर्दे पर नहीं लौटेंगे राजू-बाबूराव और घनश्याम? Hera Pheri 3 छोड़ने के बाद प्रियदर्शन ने किया खुलासा
-1792057292041.webp)
अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल अभिनीत फिल्म भागम भाग की सीक्वल भागम भाग 2 भी बन रही हैं। जिसके लिए प्रियदर्शन से संपर्क भी किया गया था, लेकिन उन्होंने सीक्वल का निर्देशन करने से इनकार दिया। इसका कारण प्रियदर्शन ने बताया कि मैं कभी सीक्वल इसलिए नहीं बनाता क्योंकि जब आप पार्ट 2 बना रहे हैं, तो वह पहले पार्ट से बेहतर होना चाहिए। जैसे टर्मिनेटर (हॉलीवुड फिल्म) फ्रेंचाइजी के साथ हुआ था, जहां पार्ट 2, पहले पार्ट से बेहतर फिल्म थी।
-1792057316072.webp)
जब तक आपके पास बहुत बेहतर कहानी न हो, आपको यह नहीं करना चाहिए। लोग हमेशा सीक्वल तब बनाते हैं, जब पहली वाली फिल्म सच में अच्छी चली हो। इसलिए अगर आप फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को और बेहतर नहीं बनाते हैं, तो उसकी कोई अहमियत नहीं है। इस तरह से प्रियदर्शन ने भागम भाग के सीक्वल की मेकिंग पर अपनी राय रखी है।
ये डायरेक्टर बना सकता है भागम भाग 2
प्रियदर्शन की तरफ से भागम भाग के सीक्वल को मना करने के बाद हिंदी सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर का नाम रेस में शामिल होता हुआ नजर आ रहा है, जो डायरेक्टर राज शांडिल्य का है। राज इससे पहले ड्रीम गर्ल जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी बना चुके हैं। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पु्ष्टि होना अभी बाकी है।
