Move to Jagran APP

Private Romance Song: होली पर अक्षरा सिंह ने दिया फैंस को तोहफा, भोजपुरी रैप सॉन्ग रिलीज, देखें Video

Private Romance Song प्राइवेट रोमांस गाने के जरिए अक्षरा ने अपने फैंस को होली का बेहतरीन तोहफा दिया है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 10:26 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 10:26 AM (IST)
Private Romance Song: होली पर अक्षरा सिंह ने दिया फैंस को तोहफा, भोजपुरी रैप सॉन्ग रिलीज, देखें Video
Private Romance Song: होली पर अक्षरा सिंह ने दिया फैंस को तोहफा, भोजपुरी रैप सॉन्ग रिलीज, देखें Video

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों की सेंशेसन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक्ट्रेस होेने के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उनका गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसी बीच अक्षरा सिंह एक नया होली सॉन्ग 'प्राइवेट रोमांस' रिलीज हुआ है। इस गाने में उनका अंदाज बेहद खास नजर आ रहा है। इस गाने में अक्षरा होली के रंगों के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। ये गाना यू्ट्यूब पर हाल ही में रिलीज हुआ हैं। रिलीज होते ही 'प्राइवेट रोमांस' गाने ने धमाल मचा दिया है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'प्राइवेट रोमांस' 26 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह ने ही इस गाने में अपनी आवाज दी है। 'प्राइवेट रोमांस' गाने के जरिए अक्षरा ने अपने फैंस को होली का बेहतरीन तोहफा दिया है। बात दें कि हाल ही में इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा था, 'ये गाना भोजपुरी संगीत, रैप और जोगीरा का कोलिजन है। उम्‍मीद करती हूं सबों को जरूर पसंद आयेगी।' 'प्राइवेट रोमांस' का लिरिक्‍स संतोष पुरी ने बनाया है और म्‍यूजिक मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद का है। इस गाने के डिजिटल हेड विक्‍की यादव हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना कुछ ही घंटों में 50 हजार व्‍यूज के करीब है।

loksabha election banner

कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह का गाना ‘कॉल करें क्‍या’ रिलीज हुआ था। इस गाने को महज कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था। इस गाने को फैंस ने बेहद पसंद किया। वहीं गाने में अक्षरा की मासूमियत देखने लायक थी। ये गाना यूट्यूय पर महज 7 फरवरी को रिलीज हुआ है। अब तक इसे करोड़ोंं बार देखा जा चुका है। दरअसल, 'कॉल करें क्या' अक्षरा का टिकटॉक स्पेशल सांग हैं। 'कॉल करें क्या' गाने को आशीष वर्मा ने लिखा है और इसके संगीतकार भी आशीष वर्मा ही हैं। वहीं इसके निर्देशक आशीष यादव हैं, जबकि कोरियोग्राफर मनोज कुमार गुप्ता हैं। बता दें कि अक्षरा जल्द ही 'शुभ घड़ी आयो' से भोजपुरी फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.