विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Mashooqa' गाने विवाद पर भड़के Pritam, बोले- 'तुम लोग तो मेरे मुफ्त के PR हो'

Published: Thu, 21 May 2026 01:35 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 21 May 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

प्रीतम ने 'माशूका' गाने पर लगे चोरी के आरोपों पर नाराजगी जताई है, जहां उन्हें एक इतालवी गीत की नकल करने का दोषी ठहराया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कॉकटेल 2 (Cocktail 2) के नए गाने 'माशूका' (Mashooqa) के लिए सिंगर प्रीतम एक बार फिर इंटरनेट के एक बड़े हिस्से के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उनपर गाना कॉपी करने का आरोप लगाया। अब संगीतकार ने इसका अपने तरीके से जवाब दिया है।

गाने को एक इतालवी गाने की नकल बताने वालों पर तंज कसते हुए प्रीतम ने कहा कि वो अब उनके मुफ्त में प्रचार करने वाले PR एजेंट बन चुके हैं। हाल ही में, प्रीतम को प्लेजरिज्म के आरोपों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- 32 साल पुरानी Italian ट्यून से कॉपी किया गया Cocktail 2 का गाना? Mashooqa पर उठे सवाल

प्रीतम पर लगा बीट्स चुराने का आरोप

नेटिजन्स ने उन पर बिबी और कोको की जोड़ी द्वारा गाए गए गाने को 1993 के इतालवी गीत 'से सो अर्रुबाते ए नोना' के ट्रैक का कॉपी बताया। उन पर बीट्स चुराने का आरोप लगा। हर बार अपने काम को लेकर इस तरह के विवादों में घसीटे जाने से प्रीतम इस बार बेहद नाराज और आहत हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर अपना गुस्सा निकाला।

Shahid (17)

कुछ लोग डिटेक्टिव बन जाते हैं - प्रीतम

प्रीतम ने लिखा, 'मेरे हर एक गाने की रिलीज के साथ कुछ ऐसे लोगों का जन्म होता है जिन्होंने खुद को डिटेक्टिव घोषित कर रखा है। इन लोगों ने एक नया जॉनर बना लिया है जिसका नाम काल्पनिक समानता है। लोग भी पुराने हैं और उनकी 'गाना चुराने' की कहानियां भी पुरानी हैं। बॉस, इस लेवल पर जानकारी रखते हो तो तुम लोग मेरा फ्री में प्रमोशन करने वाली पीआर टीम बन गये। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि ये अच्छी बात नहीं।'

WhatsApp Image 2026-05-21 at 1.34.13 PM

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रीतम पर प्लेजरिज्म का आरोप लगा है। पिछले कुछ सालों में, सोशल मीडिया यूजर्स ने बार-बार उनकी कुछ कंपोजिशन्स को इंटरनेशनल गानों की कॉपी बताते आए हैं। साल 2017 में, उन पर पापा रोच बैंड के गाने 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने 'बुल्लेया' की नकल करने का आरोप लगा था। 2016 में एक इंटरव्यू में, प्रीतम ने अतीत में की गई गलतियों की बात स्वीकार की थी और कहा था कि तब से वे अपने संगीत को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं।

Shahid (16)

माशूका गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखा है। राघव चैतन्य और महमूद रुआ काय ने इसे गाया है,जबकि इटैलियन पार्ट महमूद ने लिखे और प्रस्तुत किए हैं। इस गाने को कृति सेनन और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें- Pritam And Pedro OTT: ओटीटी पर होगा Rajkumar Hirani का राज, कब और कहां स्ट्रीम होगी डेब्यू सीरीज?