Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Satish Kaushik के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार वालों को लिखा शोक संदेश, अनुपम खेर ने किया जारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 02:21 PM (IST)

    PM Modi Letter To Satish Kaushik Wife सतीश कौशिक ने कई फिल्मों में काम किया था। अब उनके निधन से बॉलीवुड में उनके फैंस काफी दुखी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

    Hero Image
    PM Modi Letter To Satish Kaushik Wife: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। PM Modi Letter To Satish Kaushik Wife: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक की पत्नी शशि को एक शोक संदेश भेजा है। सतीश कौशिक के दोस्त अनुपम खेर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक के परिवार को एक पत्र जारी किया है। प्रधानमंत्री का पत्र सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक के नाम पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुपम खेर सतीश कौशिक के बहुत खास दोस्त माने जाते थे

    अनुपम खेर सतीश कौशिक के बहुत खास दोस्त माने जाते थे। सतीश कौशिक के निधन पर वह काफी टूटे हुए भी नजर आए। वह लगातार तब से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखा शोक संदेश भी पोस्ट किया है। सतीश कौशिक की पत्नी शशि ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इसे पत्र के साथ अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अनुपम खेर की पोस्ट पर कई फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है।

    Raveena Tandon ने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर द क्विक स्टाइल के साथ किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था

    सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया था। सतीश कौशिक ने शशि से 1985 में शादी की थी। उनको सरोगेसी के माध्यम से 2012 में वंशिका नाम की एक बेटी भी हुई है। उन्होंने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया है। वह काफी टूटी हुई भी नजर आई।

    Madhuri Dixit ने मां के लिए रखी शोक सभा, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, बोनी कपूर जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    सतीश कौशिक को पिछली बार छतरीवाली फिल्म में देखा गया था

    सतीश कौशिक को पिछली बार छतरीवाली फिल्म में देखा गया था। उन्होंने कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी भी पूरी कर ली है। इसमें वह जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थे। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते थे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)