विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Preity Zinta New Home: प्रीति जिंटा ने बांद्रा में खरीदा करोड़ों का घर, क्या मुंबई शिफ्ट हो रही हैं एक्ट्रेस?

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 25 Oct 2023 06:30 PM (IST)

Preity Zinta New Home प्रीति जिंटा भले ही पर्दे से दूर हो चुकी हैं और विदेश में जा बसी है ...और पढ़ें

प्रीति जिंटा ने खरीदा नया घर ( Photo Instagram)
प्रीति जिंटा ने खरीदा नया घर ( Photo Instagram)

HighLights

  1. प्रीति जिंटा ने मुंबई में खरीदा नया घर
  2. 1474 वर्ग फुट में फैला एक्ट्रेस का ये घर
  3. मुंबई के पॉर्श इलाके बांद्रा में है ये घर

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Preity Zinta New Home: इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स करोड़ों की प्रॉपर्टी अपने नाम कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से लेकर करण कुंद्रा (Karan Kundrra), अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और मनीषा रानी (Manisha Rani) ने हाल ही में मुंबई शहर में नए घर खरीदे हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी नाम शामिल हो गया। प्रीति जिंटा ने भी मुंबई में अब नया घर खरीदा है।

प्रीति जिंटा का नया घर

प्रीति जिंटा भले ही पर्दे से दूर हो चुकी हैं और विदेश में जा बसी है, लेकिन आज भी वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री से जुड़ी नई खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि अदाकारा ने मुंबई के पॉर्श इलाके बांद्रा में नई प्रॉपर्टी खरीदी है।

जो 1474 वर्ग फुट में फैली है और इसकी कीमत 8.2 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस का नया घर नरगिस दत्त रोड पर स्थित इमारत की 11वीं मंजिल पर है, जिसमें वह शादी करने और कैलिफोर्निया चले जाने से पहले रहती थीं।


यह भी पढ़ें- Preity Zinta Video: जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में झूमी प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा ने दिखाई झलक

शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हुई एक्ट्रेस

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका के लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो चुकी है। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया।

यह भी पढें- Preity Zinta ने पति और बच्चों के साथ किए हटेश्वरी माता के दर्शन, वीडियो शेयर कर लिखा, फिर आएगा मां का बुलावा

हालांकि, अक्सर वो इंडिया आती-जाती रहती हैं। फिल्मी करियर की बात करे तो प्रीति ने साल 1998 में डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके बाद प्रीति जिंटा को 2018 में भी एक्शन-कॉमेडी जॉनर की फिल्म 'भैयाजी-सुपरहिट' में देखा गया था।