विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद Ileana D'Cruz ने ब्वॉयफ्रेंड की पहली तस्वीर की शेयर, 'बेबीमून' को कर रही हैं एन्जॉय

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 02 Jun 2023 01:58 PM (IST)

Ileana DCruz Boyfriend इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की है। इसमें वह बेबीमून पर है। अब ...और पढ़ें

Ileana DCruz Boyfriend, Ileana DCruz baby bump
Ileana DCruz Boyfriend, Ileana DCruz baby bump

नई दिल्ली, जेएनएन। Ileana D'Cruz Boyfriend: फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज गर्भवती है। उन्होंने अंत में, अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें इलियाना डिक्रूज के हाथ में सगाई की अंगूठी भी देखी जा सकती है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली हैं।

कौन है इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड?

इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोटो में नजर आ रहा हाथ उनके ब्वॉयफ्रेंड का है और यह उनके डिनर डेट की तस्वीरें है। तस्वीरें शेयर करते हुए इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर लिखा है,

"रोमांस का मेरा आइडिया। शांति से उन्हें खाने नहीं दे सकती।"

इलियाना डिक्रूज ने क्या सगाई कर ली है?

फोटो में इलियाना डिक्रूज की डायमंड रिंग भी नजर आ रही है। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। उन्होंने रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहन रखी है। इलियाना की टेबल पर पास्ता की प्लेट देखी जा सकती है। वहीं, वह अपने ब्वॉयफ्रेंड का हाथ थामे नजर आ रही हैं। उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। यह फोटो इलियाना डिक्रूज के बेबीमून के दौरान ली गई है।

इलियाना डिक्रूज ने अपने बच्चे के पिता का नाम उजागर क्यों नहीं किया है?

इलियाना डिक्रूज ने अप्रैल में घोषणा की कि वह गर्भवती है। तब से वह अपने बच्चे के पिता का नाम उजागर नहीं कर रही है। उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कौन उनके होने वाले बच्चे का पिता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

इलियाना डिक्रूज बेबीमून पर कहां गई हुई हैं?

इलियाना डिक्रूज बेबीमून पर एक अज्ञात लोकेशन पर पहुंची हैं। शुक्रवार को उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने लिखा था, "बेबीमून।" इसके अलावा उन्होंने इमोजी भी शेयर की थी। गौरतलब है कि 18 अप्रैल को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह गर्भवती हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप की भी कई तस्वीरें भी शेयर की है। कई लोगों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है।