Move to Jagran APP

प्रतीक बब्बर जैसी फिटनेस की है चाहत, तो एक बार जरूर देखें उनके वर्कआउट वीडियोज

प्रतीक बब्बर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वो अक्सर अपनी फिट बॉडी का राज भी फैंस के साथ शेयर करते हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 05:02 PM (IST)
प्रतीक बब्बर जैसी फिटनेस की है चाहत, तो एक बार जरूर देखें उनके वर्कआउट वीडियोज
प्रतीक बब्बर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता काफी फिटनेस फ्रीक होते हैं। उम्र चाहे कुछ भी हो एक्टर्स की फिटनेस हमेशा ही फैंस के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है। इन्हीं फिटनेस फ्रीक एक्टर्स में अभिनेता प्रतीक बब्बर का नाम भी शामिल है। प्रतीक बब्बर की फिटनेस के कायल उनके कई फैंस हैं। जिनके लिए अभिनेता अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prateik babbar (@_prat)

प्रतीक बब्बर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वो अक्सर अपनी फिट बॉडी का राज भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। प्रतीक बब्बर के इंस्टाग्राम पर आप उनके कई फिटनेस वीडियो और तस्वीरें देख सकते हैं। जिनसे इंस्पायर होकर आप भी प्रतीक जैसी फिट बॉडी पा सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prateik babbar (@_prat)

एक दौर था जब प्रतीब बब्बर को नशे की लत लग गई थी। कम उम्र में मां को खो देने का गम प्रतीक बर्दाश्त नहीं कर सके। प्रतीक के नशे की लत का असर उनके करियर पर भी पड़ा। कई मौकों पर प्रतीक ने खुद भी इस बारे में बात की है। लेकिन अब प्रतीक पूरा फोकस अपने करियर और अपनी फिटनेस पर कर रहे हैं। ऐसे में प्रतीक अपने फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन बनकर उभरे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prateik babbar (@_prat)

बता दें कि प्रतीक बब्बर दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक ने फिल्मों में अभिनय करने से पहले विभिन्न विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद प्रतीक लगातार कई फिल्मों जैसे 'आरक्षण', 'इस्सक', 'बागी 2', 'दम मारो दम', 'मुल्क', 'मित्रों', 'छिछोरे' में नजर आ चुके हैं।

इसके अलावा वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' में भी प्रतीक के किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं बात करें अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में तो वो जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे', 'ब्रम्हास्त्र', 'द पावर' में नजर आने वाले हैं।

World Day Against Child Labour: आयुष्मान खुराना ने जताई बच्चों की चिंता, बोले- 'बालश्रम बच्चों को लूटता है'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.