दरगाह के बाहर बूढ़ी महिला की लकीरें देख लिखा गाना,एक लाइन बनाने में लगाया था 1 साल; दिलचस्प है गाने की कहानी
17 साल पहले एक ऐसा गाना आया था, जिसकी एक लाइन को लिखने के लिए गीतकार ने एक साल का समय लगा दिया था। गाने की वह आखिरी लाइन भी लिरिसिस्ट बूढ़ी महिला की वजह से पूरा कर पाए थे।
-1787913510982_m.webp)
17 साल पुराने गाने की एक लाइन लिखने में लगा था साल/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
17 साल पुराने एक गाने की लाइन लिखने में बीत गया था साल
बूढ़ी महिला की लकीरों से मिली थीं गाने की लाइने
कई सालों के बाद भी दिल का सुकून है ये गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो दिल की गहराइयों में बस जाते हैं। फिर उन गीतों को आप कितनी बार, कितने साल भी सुन लो, आपका मन नहीं भरता, क्योंकि वह गीत ही दिल का सुकून बन जाते हैं। हालांकि, इस तरह के गाने को लिखने में कभी-कभी बहुत वक्त लग जाता है।
एक ऐसा ही गाना साल 2009 में आया था, जिसकी एक लाइन लिखने के लिए लिरिसिस्ट को साल भर का समय लग गया था। उस एक लाइन को भी वह एक बूढ़ी महिला की वजह से ही पूरा कर पाए थे। कौन सा था वह गाना, जो आज बन चुका है दिलों का सुकून। पढ़ें गाने से सुना दिलचस्प किस्सा।
17 साल पहले गाने की एक लाइन नहीं लिख पा रहे थे लिरिसिस्ट
जिस गाने की बात हम कर रहे हैं वह 17 साल पहले अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'दिल्ली-6' का है। गाने के का टाइटल था 'अर्जिया'। इस गाने में एक ऐसी लाइन थी, जिसको लिखने के लिए गीतकार को कम से कम एक साल लगा था। हाल ही में प्रसून जोशी कौन बनेगा करोड़पति की हॉटसीट पर बैठे, जहां शो के मेजबान अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा, सबसे कठिन गाना आपके लिए क्या था, जिसके लिए आपको शब्द लिखने पड़े?
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रसून जोशी ने कहा, "एक गीत है 'मरम्मत मुकद्दर की कर दो मौला', उसे मैंने अंत में लिखा, क्योंकि एक साल तक मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि मैं भक्ति में ऐसा नया क्या लिखूं।"
Video Credit- T-series Youtube
बूढ़ी महिला के माथे की लकीरों से बनी गाने की लाइन
प्रसून जोशी ने गाने से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए आगे लिखा, "मेरे सामने एक इमेज आई। बचपन में हम रामपुर में रहते थे। मैं स्कूल जाता था, तो रास्ते में एक दरगाह पड़ती थी। वहां पर एक बहुत ही बूढ़ी महिला मुझे हर बार दिखाई देती थी। उनके माथे पर मुझे बहुत लकीरें दिखाई देती थीं। मुझे ऐसा दिखा कि वह लकीरें एक तरह से दरारें हैं, जिनकी वह कह रही हैं कि मरम्मत कर दो। उसके बाद मैंने रहमान सर से कहा कि 'अर्जियां सारी मैं चेहरे पर लिख के लाया हूं। तुम से क्या मांगू तुम खुद ही समझ लो मौला।"
View this post on Instagram
प्रसून जोशी ने जिस तरह से बूढ़ी महिला के मस्तक की लकीरों से वह गाना बनाया, इस किस्से को जानकर बिग बी भी हैरान रह गए। 17 साल पहले आए यह गाना आज भी कितनी बार भी सुन लो दिल में सुकून भर ही जाता है।
यह भी पढ़ें- 10 साल का बच्चा बनकर Lata Mangeshkar ने गाया गाना, 'रक्षाबंधन' का 55 सालों में बना 'एंथम'; दिल छूने वाला किस्सा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।