विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prahaar Teaser: कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील की कहानी लेकर आ रहे राजकुमार राव, 'प्रहार' का टीजर आउट

Published: Thu, 25 Jun 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

Prahaar Teaser OUT: राजकुमार राव की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म प्रहार का टीजर जारी हो गया है। इस फिल्म में राजकुमार वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रहार का टीजर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

प्रहार का टीजर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उज्जवल निकम, देश के एक जाने-माने वकील थे जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी और इकलौते जिंदा पकड़े गए आतंकवादी को फांसी तक पहुंचाने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी। 

अब उज्जवल निकम और केस की कहानी को बड़े पर्दे पर अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) लाने जा रहे हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रहार (Prahaar) का टीजर आखिरकार जारी कर दिया गया है। फिल्म में राजकुमार उज्जवल निकम की भूमिका में दमदार लग रहे हैं।

प्रहार का टीजर आउट

फिल्म का टीजर उज्जवल निकम से शुरू होता है जो कोर्ट में अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म में उनका लुक सबसे दमदार है। वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर के लुक्स भी धमाकेदार हैं। करीब 2 मिनट के इस टीजर ने दर्शकों का दिल खुश कर दिया। 

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में राजकुमार पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने मुंबई में 26/11 के हमलों के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने में मदद की थी। फिल्म में ललित ने कसाब का रोल किया है। टीजर में उस रात के परेशान करने वाले दृश्य भी दिखाए गए हैं जब कसाब ने मुंबई में आम लोगों पर गोलियां चलाई थीं। यह फिल्म उस भयानक घटना को उस ट्रायल के नजरिए से दिखाती है जिसमें कसाब को दोषी ठहराया गया था।

यह भी पढ़ें- 'दादा' बनकर छाए Rajkummar Rao, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ लीक

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

कब रिलीज होगी प्रहार?

सच्ची घटनाओं पर आधारित राजकुमार राव की फिल्म प्रहार 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगस्त के महीने में और भी फिल्में आ रही हैं। 26 अगस्त को टॉक्सिक और 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की ईठा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन आ रही है। 20 दिन में राजकुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है, यह रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के संग मिलेगा डबल धमाका, श्रद्धा और राजकुमार की नई फिल्मों की दिखेगी पहली झलक