16 साल बड़े एक्टर के साथ डेब्यू कर घर- घर में फेमस हो गई थीं Prachi Desai, चेहरे की मासूमियत ने जीत लिया था दिल
प्राची देसाई ना केवल अपने लुक्स से बल्कि अपने टैलेंट और अपनी मासूमियत से भी लोगों का दिल जीता है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी प्राची ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्राची देसाई ने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिक से की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन से बॉलीवुड की तरफ कदम रखने वाली खूबसूरत अदाकारा प्राची देसाई लोगों के दिलों पर राज करती हैं। प्राची देसाई ना केवल अपने लुक्स से बल्कि अपने टैलेंट और अपनी मासूमियत से भी लोगों का दिल जीता है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी प्राची ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्राची देसाई ने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिक से की थी और पहले ही धारावाहिक से उन्होंने घर- घर में पहचान बना ली थी।
प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को हुआ था। प्राची इस साल अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। गुजरात के सूरत में जन्मीं प्राची देसाई की रुचि बचपन से ही एक्टिंग में रही है। जिसके बाद प्राची ने साल 2006 में टेलीविजन पर डेब्यू किया था। प्राची देसाई जीटीवी के धारावाहिक 'कसम से' में नजर आई थीं। इस समय प्राची की उम्र महज 17 साल थी और उन्होंने खुद से 16 साल बड़े एक्टर राम कपूर के साथ मुख्य किरदार निभाया था। प्राची का किरदार 'बानी' इतना प्रचलित हुआ कि लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे।
इस धारावाहिक के दौरान प्राची देसाई के चेहरे की मासूमियत से हर किसी को प्यार हो गया था। प्राची की पॉपुलारिटी बढ़ी और उन्होंने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा लिया। प्राची ने ना केवल इसमें हिस्सा लिया बल्कि उन्होंने इस शो के जीता भी था। इसी शो के दौरान प्राची के फिल्मी करियर की शुरुआत भी हुई। प्राची देसाई ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। हालांकि इसमें उनका किरदार इतना बड़ा नहीं था लेकिन फिर भी प्राची को फिल्म में नोटिस किया गया।
'रॉक ऑन' के बाद प्राची देसाई साल 2009 में फिल्म 'लाइफ पार्टनर' में नजर आईं। इसके अलावा प्राची 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'आई मी और मैं', 'पोलिसगिरी' और 'अजहर' में नजर काम किया था। प्राची को उनके अभिनय के लिए हमेशा तारीफें बटोरती हैं। हाल ही में प्राची फिल्म 'साइलेंस' में मनोज बायपेयी के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का करिदार निभाया था।