विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saina Nehwal Biopic: साहो और छिछोरे की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने खोला राज, इसलिए फिल्म को की ना

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 10 Sep 2019 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 10:51 PM (IST)

श्रद्धा कपूर ने कहा कि रेमो डी सूजा उनके लिए गुरु के समान है और उन्होंने उन्हें कई चीजें सिखाई हैंl

Saina Nehwal Biopic: साहो और छिछोरे की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने खोला राज, इसलिए फिल्म को की ना
Saina Nehwal Biopic: साहो और छिछोरे की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने खोला राज, इसलिए फिल्म को की ना

नई दिल्ली, जेएनएनl श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्में प्रभास अभिनीत फिल्म 'साहो' और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छीछोरे' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही हैंl श्रद्धा कपूर जल्द 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' और 'बाघी 3' में नजर आएंगी। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को स्पोर्ट्सपर्सन साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए भी चुना गया था लेकिन कुछ कारणों के कारण फिल्म के लिए तैयारियां शुरू करने के बाद भी उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

अब एक मनोरंजन वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने इस बारे में बताया कि उन्होंने साइना नेहवाल की बायोपिक में काम करने से क्यों मना किया? 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#CHHICHHORE

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

श्रद्धा कपूर ने इस बारे में बताते हुए कहा कि रेमो डी सूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर की डेट इस फिल्म के साथ क्लैश कर रही थीl इसके अलावा रेमो डी सूजा ने उन्हें फिल्म 'ABCD 2' दी थीl इसलिए उनके पास इस फिल्म इस फिल्म को हां कहने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं थाl इस मौके पर श्रद्धा कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें स्ट्रीट डांसर की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई थीl इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि रेमो डी सूजा उनके लिए एक गुरु के समान है और उन्होंने उन्हें कई चीजें सिखाई हैंl

यह भी पढ़ें: भोजपुरी में पीएम मोदी की बायोपिक बनाना चाहते है रवि किशन, कहा- ‘सुधारी जा रही हैं नेहरु की गलतियां’

अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित फिल्म साइना नेहवाल में अब मेकर्स ने मुख्य भूमिका निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा का चयन किया है। श्रद्धा को इस फिल्म को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। श्रद्धा कपूर ने यह भी कहा कि अमोल को इंतजार करने के लिए कहना अनुचित होता और वह उनसे पूछ भी लेती पर इसी बीच उन्हें डेंगू हो गया और यह तारीख पहले से ही आगे बढ़ गईl इसलिए उन्होंने इस फिल्म से बाहर निकलने का विकल्प चुना।

फोटो क्रेडिट - श्रद्धा कपूर instagram