Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Padukone Birthday: प्रभास ने दीपिका पादुकोण को बताया 'मोस्ट ब्यूटीफुल', बर्थडे पर किया प्यारा पोस्ट

    Deepika Padukone Birthday आज दीपिका पादुकोण का 38वां बर्थडे है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता प्रभास ने भी को-स्टार दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। यही नहीं उन्होंने दीपिका को सबसे खूबसूरत बताया है। दोनों आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे।

    By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 05 Jan 2024 04:03 PM (IST)
    Hero Image
    प्रभास ने दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण ने कम समय में खुद को हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर लिया है। आज बी-टाउन की हसीना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर को-स्टार प्रभास (Prabhas) ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। दोनों मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में साथ नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सी अस्वनी दत्त ने किया है। साल 2023 में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। 

    प्रभास ने दीपिका को विश किया बर्थडे

    'सालार' (Salaar) एक्टर प्रभास ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने दीपिका को बहुत खूबसूरत बताया है।

    Prabhas On Deepika Padukone

    एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "सबसे खूबसूरत दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक। भगवान करे आपका ये साल उतना ही स्टनिंग हो, जितना आप हैं।" इसके साथ प्रभास ने हैशटैग 'कल्कि 2898 एडी' भी लिखा है।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone Birthday: शाह रुख के बाद इन स्टार्स संग इश्क फरमाएंगी दीपिका, ये हैं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

    दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्में

    साल 2023 में दो-दो सुपरहिट फिल्में देने वालीं दीपिका पादुकोण के लिए 2024 भी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाला है। 'पठान' और 'जवान' के बाद दीपिका की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। पहली 'फाइटर' और दूसरी 'कल्कि 2898 एडी'। 25 जनवरी 2024 को ऋतिक रोशन के साथ दीपिका की 'फाइटर' रिलीज हो रही है। इसमें वह पायलट का किरदार निभाती दिखाई देंगी।

    वहीं, अभी 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास आगामी प्रोजेक्ट्स में 'सिंघम 3' भी शामिल है। इस फिल्म में वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ पुलिस के किरदार में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस की वजह से Deepika Padukone का हुआ डेब्यू, 20 साल की उम्र में पहली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर