प्रभास की Kalki 2 के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, डायरेक्टर ने रिलीज डेट को लेकर खोला राज?
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
-1790579493057_m.webp)
प्रभास की कल्कि 2 (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
कल्कि 2 की रिलीज में होगी देरी
प्रभास की अपकमिंग मूवी कल्कि 2
डायरेक्टर नाग अश्विन ने दिया अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दो साल पहले सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन करने वाली कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से चल रही है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेताओं से सजी कल्कि 2 (Kalki 2) को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
जो इस माइथोलॉजिकल और साइंस-फिक्शन फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा है। जिससे ये साफ हो गया है कि कल्कि के सीक्वल में देरी होगी। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन की तरफ से दी गई है।
कल्कि 2 की रिलीज में होगी देरी
साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही फिल्म कल्कि 2898 एडी की सीक्वल की शूटिंग यूं तो गत फरवरी में ही शुरू हो गई थी। हालांकि इस फिल्म के लिए अभी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने हाल ही इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट साझा किया है।
यह भी पढ़ें- 'कर्ण से लेकर अश्वत्थामा' तक, Kalki 2 में खुलेंगे अनसुने रहस्य, 'महाभारत' से कनेक्शन पर नाग अश्विन की दो टूक

इससे पहले फिल्म में अश्वत्थामा की भूमिका निभाने वाले हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने गत फरवरी में अपने ब्लाग के माध्यम से बताया था उन्होंने कमल हासन के साथ फिल्म की शूटिंग कर दी है। नाग ने फिल्म को लेकर बताया- हम मध्य अक्टूबर में नियमित शूटिंग शुरू कर रहे हैं, क्योंकि अब हमारे पास सभी कलाकारों के तय शेड्यूल और डेट मिल चुके हैं।
-1790579898420.webp)
इस साल की शुरुआत में, हमने कमल सर (कमल हासन) और बच्चन सर (अमिताभ बच्चन) के अलग-अलग व्यक्तिगत सीन शूट किए थे। हम प्रभास की डेट्स का इंतजार कर रहे थे और वह अब मिल गई है।
उम्मीद है, हम अगले साल के मध्य तक पूरी शूटिंग पूरी कर लेंगे और फिर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम करेंगे। एक बार शूटिंग खत्म हो जाए उसके बाद हम रिलीज डेट के बारे में सोचेंगे।
एक्ट्रेस का नहीं हुआ खुलासा
मालूम हो कि कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपना नाम वापस ले लिया था और इसके बाद मेकर्स को लीड एक्ट्रेस की तलाश है। अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कल्कि 2 में दीपिका की जगह कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी। हालांकि, इस मामले की रेस में एक्ट्रेस साई पल्लवी की नाम बना हुआ है।
