यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूनम पांडे ने रिवीलिंग टॉप पहन कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखकर फटी रह गईं लोगों की आंखें
पूनम अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को हैरान करती रहती हैं। इसी बीच ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Poonam Pandey Bold Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों पूनम एक बार फिर से चर्चा में बनीं हुई हैं। पूनम अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को हैरान करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से पूनम पांडे बेहद ही रिवीलिंग टॉप पहन कर स्पॉट हुई हैं। इस दौरान उनके बोल्ड लुक ने हर किसी को हैरान किया। लेकिन कैमरे के सामने पूनम पांडे ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
पूनम पांडे का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो वह बार फिर से बोल्ड अंदाज में मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई हैं। उनके वीडियो को वूंपला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हें कि पूनम पांडे ने ब्लैक कलर की लैदर पैंट्स और ऑरेन्ज क्रॉप टी-शर्ट पहना है। उनका ये टॉप वाकई काफी रिवीलिंग है। वहीं अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्लिंग बैग कैरी किया है। इस दौरान पूनम ने इस दौरान अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए पैपराजी को कई पोज देती दिखीं लेकिन इस दौरान उनकी एक हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया। पूनम अचानक ही कैमरे को देखकर अपनी जीभ बाहर निकाल कर पोज देने लगती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में पूनम पांडे ने साल के शुरुआत में अपना पहला हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया था। उनके इस बोल्ड अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था। पूनम पांडे हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देख हर कोई हैरान था। पूनम की कई तस्वीरों को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। इन तस्वीरों में वह सफेद शर्ट और ब्लैक ट्रोन शॉर्ट्स पहने हुई दिखाई दीं थीं। इसके साथ पूनम पांडे ने व्हाइट कलक के जूते पहने थे। इस पूरे लुक में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा था।
