विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बड़ी न्यूज आने वाली है...', इंटरव्यू में Poonam Pandey ने किया था बड़े सरप्राइज का वादा, वीडियो हुआ वायरल

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 02 Feb 2024 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:43 PM (IST)

Poonam Pandey Video मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन के दावे ने हर किसी को सदमा दे दिया। पूनम ...और पढ़ें

सरप्राइज देने वाली थीं पूनम (Photo Credit: Instagram)
सरप्राइज देने वाली थीं पूनम (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Poonam Pandey Interview: पूनम पांडेय को लेकर शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से जिंदगी की जंग हार गई हैं। पूनम को लेकर आई इस बड़ी खबर के बाद उनके इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बता रही हैं और एक 'बड़ा सरप्राइज' देने की बात कह रही हैं।

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey Death: पूनम की मां को भी हुआ था कैंसर, बेटी की स्कूल फीस भरने के लिए बेचीं रोटियां

सरप्राइज देने वाली थीं पूनम

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने पूनम पांडे के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूनम को कहते हुए सुना जा सकता है कि आपके सामने एक इतना बड़ा न्यूज आने वाली है। मुझे बहुत अच्छा लगता है, लोगों को सरप्राइज देना। जब वो समझते हैं, सोचते हैं ये सुधर रही है, तब मुझे सरप्राइज करना और भी अच्छा लगता है। तो एक बहुत ही बड़ी खबर आपके सामने बहुत जल्द आने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सर्वाइकल कैंसर से निधन का दावा

बता दें कि शुक्रवार को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट में दावा किया गया कि 'यह सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से अपनी प्यारी पूनम को खो दिया। वह जिससे भी मिलीं, प्यार और स्नेह से मिली। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करना चाहते हैं। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं'।

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey: सदमे में डिजाइनर रोहित वर्मा, दो दिन पहले ही पूनम संग किया फैशन शो, वीडियो देख नहीं होगा यकीन