विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pooja Hegde Movies: हिंदी डेब्यू फिल्म में निभाया 2000 साल पुराना किरदार! साउथ में किया इन हिट फिल्मों में काम

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 18 Apr 2023 07:18 PM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Pooja Hegde किसी का भाई किसी की जान पूजा की चौथी हिंदी फिल्म ...और पढ़ें

Pooja Hegde Debuted With Hrithik Roshan With Mohenjo Daro. Photo- Instagram
Pooja Hegde Debuted With Hrithik Roshan With Mohenjo Daro. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान की जान बनीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक हो चुके हैं और उन्होंने साउथ की कई सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी वो जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।

सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में पहली दफा काम कर रही हैं। फिल्म में पूजा के किरदार का नाम भाग्यलक्ष्मी है। आइए, आपको बताते हैं पूजा के करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

'मोहेनजो दाड़ो' से किया हिंदी डेब्यू

पूजा ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन के साथ 'मोहेनजो दाड़ो' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फिल्म की कहानी सिंधु घाटी सभ्यता के उस दौर में दिखायी गयी, जब इसका वैभव चरम पर था। कहानी का कालखंड 2016 BC था। फिल्म में ऋतिक रोशन ने किसान का किरदार निभाया था, जबकि पूजा पुजारी की बेटी बनी थीं। 

'मोहेनजो दाड़ो' के बाद पूजा को अगली हिंदी फिल्म के लिए 3 साल इंतजार करना पड़ा। 2019 में 'हाउसफुल 4' के साथ उनकी अक्षय कुमार की हीरोइन बनकर वापसी हुई। पूजा एक बार फिर लम्बे ब्रेक पर चली गयीं। 2022 में रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' से उनकी वापसी हुई। 

'किसी का भाई किसी की जान' में बनीं सलमान की जान

इस बार उन्होंने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और किसी का भाई किसी की जान से लौट आयी हैं। पूजा की यह चौथी हिंदी फिल्म है। इस बीच पूजा की फिल्म 'राधे श्याम' तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज हुई थी, जिसमें प्रभास ने लीड रोल निभाया था।

'किसी का भाई किसी का जान' एक फैमिली स्टोरी है। पूजा, वेंकटेश की बहन के रोल में हैं, जबकि सलमान के साथ उनका प्रेम प्रसंग दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फरहाद भी सलमान को पहली बार निर्देशित कर रहे हैं। 

साउथ में बड़े सितारों के साथ कीं फिल्में

पूजा ने तमिल और तेलुगु सिनेमा की कुछ बेहद सफल फिल्मों में भी काम किया है। इनमें राम चरण के साथ 'रंगस्थलम', एनटीआर जूनियर के साथ 'अरविंद समेथा वीरा राघव', महेश बाबू के साथ 'महर्षि', अल्लू अर्जुन के साथ 'अल वैकुंठपुरमुलु' और विजय के साथ 'बीस्ट' शामिल हैं।