विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘गले नहीं लगा सकता तो…’ 90s एक्ट्रेस की बिकिनी खरीदने पहुंच गया था फैन, हरकत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:27 PM (IST)

पूजा बेदी ने कपिल शर्मा शो में बताया कि कैसे एक फैन ने उनकी फिल्म 'लुटेरे' की बिकिनी नीलामी में खरीदी और फिर उसे लेकर उनके घर पहुंच गया। 

फैन ने खरीदे थे पूजा बेदी के पहने हुए कपड़े

फैन ने खरीदे थे पूजा बेदी के पहने हुए कपड़े

HighLights

  1. फैन ने पूजा बेदी की बिकिनी नीलामी में खरीदी थी

  2. बिकिनी लेकर घर पहुंचा शख्स

  3. खून से लिखकर भेजता था खत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्टर्स और उनके फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। आज हम आपको एक फैन की दीवानगी का ऐसा ही एक किस्सा सुनाने वाले हैं जहां वो उनकी पहनी हुई बिकिनी की नीलमी में पहुंच गया।

ये किस्सा खुद उस एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया था। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पूजा बेदी की। साल 1993 में आई उनकी फिल्म लुटेरे में उनके द्वारा पहनी गई बिकिनी की नीलामी की गई थी। एक शख्स ने 1500 में इसकी बोली लगाई थी और इसे खरीद लिया था।

एक्ट्रेस के कपड़ो की हुई थी नीलामी

पूजा ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि मुंबई के क्रॉसवर्ड में 'फॉरएवर यॉर्स' नाम से एक खास नीलामी कार्यक्रम इवेंट किया गया था। इस दौरान स्टार्स के पहने हुए कपड़ों और बाकी चीजों की नीलामी हुई थी। इस इवेंट को अर्चना पूरन सिंह ने होस्ट किया था।

Pooja

इस नीलामी के दौरान पूजा बेदी की बिकिनी के लिए एक शख्स ने 1500 रुपये की बोली लगाई और फिर उसे खरीद लिया। हैरानी तो तब हुई जब उसकी ये दीवनगी यहीं खत्म नहीं हुई और वो बिकिनी लेकर उनके घर पहुंच गया।

पूजा ने कहा कि जब उससे पूछा गया कि तुमने इसे क्यों खरीदा तो उसने कहा कि अगर मैं उन्हें गले नहीं लगा सकता, तो कम से कम उनकी बिकिनी को तो गले लगा सकता हूं।'

पूजा बेदी ने किससे की है शादी?

पूजा ने आगे बताया कि एक दिन दरवाजे की घंटी बजी और वह मेरी बिकिनी हाथ में लिए सीधे हमारे घर के अंदर घुस आया। मैंने उसे बिठाया और शांति से समझाने की कोशिश की लेकिन वो समझने को तैयार नहीं था। पूजा ने बताया था कि यह सब तब तक होता रहा जब तक कि उनकी शादी नहीं हो गई। पूजा बेदी ने 6 मई 1994 को फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी।

Pooja (2)

पूजा ने बताया कि शख्स ने अपना नाम उनके पसंदीदा परफ्यूम 'अनाइस-अनाइस' के नाम पर रख लिया था। इतना ही नहीं वह उन्हें कई बार फोन करता और खून से लिखे खत भी भेजता था।

वहीं बात करें पूजा की प्रोफेशनल लाइफ की बात तो वह लास्ट फिल्म कॉमेडी कपल में नजर आई थीं। उन्होंने इसमें एक मां का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- 36 साल पहले फिल्म से हटाया गया था आमिर खान-पूजा बेदी का इंटीमेट सीन, शूटिंग के वक्त डर गई थीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग हीरोइनों के साथ शूट हुआ था 34 साल पुराना ये गाना, सेट पर बदतमीजी कर रहे थे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।