Deen Dayal Ek Yugpurush Biopic: आ गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय की बायोपिक का ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Political Leader Deen Dayal Upadhyay Biopic भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर बनी फिल्म दीन दयाल एक युग पुरुष का ट्रेलर जारी हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Political Leader Deen Dayal Upadhyay Biopic Trailer Release: भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर बनी फिल्म 'दीन दयाल एक युग पुरुष' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इमरान हस्नी और अनीता राज जैसे दिग्गज कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म दीपावली के बाद सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
डायरेक्टर मनोज गिरि की फिल्म 'दीन दयाल एक युग पुरुष' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, इस बायोपिक का ट्रेलर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर केंद्रित है।
ट्रेलर में पंडित दीन दयाल की मौत के घटनाक्रम को दिखाया गया है। 1968 में एक रेलयात्रा के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरियों के किनारे से उनका मृत शरीर बरामद किया गया था। इस बायोपिक में इमरान हस्नी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का किरदार निभाया है। उनके अलावा दीपिका चिखलिया, अनीता राज, अभय शुक्ला, शिप्रा रस्तोगी ने बायोपिक में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
Trailer of Pdt. Deendayal Biopic. Under the banner of Arius Creatives, Producer Resham Sahu Written by Dhiraj Mishra and Directed by Manoj Giri . Actors Anita Raj , Dipika Chikhlia, Imran Hasnee will be seen important roles. Releasing on 15th Nov 2019https://t.co/l7gtL3PtMt" rel="nofollow pic.twitter.com/uSdh6kSRNO — Komal Nahta (@KomalNahta) September 26, 2019
मेकर्स के मुताबिक बयोपिक को 15 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बायोपिक को एरिअस क्रिएटिव्स के बैनर तले बनाया गया है। रेशम साहू ने इसे प्रोड्यूस किया है। बायोपिक की स्टोरी यशोमति देवी, धीरज मिश्रा ने लिखी है।