अरे परिणीति! तेरा परमा कहां हैं..?
नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा ने भले ही केवल दो हिट फिल्में दी हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। तमाम डांस प्रोग्राम और समारोहों में शिरकत करने वाले अभिनेत्री अब एक जाना-पहचाना चेहरा हैं लेकिन इस पहचान ने उन्हें एक दिन आश्चर्य में डाल दिया। दरअसल हुआ कुछ यूं कि परिणीति अपनी गाड़ी से
नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा ने भले ही केवल दो हिट फिल्में दी हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। तमाम डांस प्रोग्राम और समारोहों में शिरकत करने वाले अभिनेत्री अब एक जाना-पहचाना चेहरा हैं लेकिन इस पहचान ने उन्हें एक दिन आश्चर्य में डाल दिया।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि परिणीति अपनी गाड़ी से मुंबई के हाजी अली जंक्शन से गुजर रही थीं। तभी फूल बेचने वाली एक छोटी सी बच्ची ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी का शीशा खुला और इससे पहले कि परिणीति कुछ कह पातीं उस छोटी बच्ची ने उन्हें देखते ही कहा, 'ओए जोया! तू यहां..तेरा परमा कहां है?'
बच्ची के इस सवाल से खुद परिणीति भी चकित रह गई। दरअसल फिल्म 'इशकजादे' में परिणीति के किरदार का नाम 'जोया' और उनके सह-कलाकार अर्जुन कपूर का नाम 'परमा' था। इसके बाद परिणीति कुछ कह तो नहीं सकीं लेकिन उन्होंने बच्ची से फूल जरूर खरीदे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर