विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालदीव में मस्ती करती नजर आईं Parineeti Chopra, शेयर की स्विमिंग पूल वाली तस्वीर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 16 Oct 2023 07:57 PM (GMT+05:30)

Parineeti Chopra Maldives Picture परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मालदीव ट्रीप पर अपनी गर्ल गैंग के साथ पहुंची है। इसका खुलासा ...और पढ़ें

Parineeti Chopra and Maldives Photo Credit Instagram
Parineeti Chopra and Maldives Photo Credit Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra New Photo: परिणीति चोपड़ा अब मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। बीते महीने राघव चड्ढा को अपना हमसफर चुना था। शादी के बाद एक्ट्रेस मीडिया के सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शविवार को दिल्ली में हो रहे लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी की थी।

अब एक्ट्रेस अपने आप को रिलेक्स करने मालदिव्स जा पहुंची। अब आप सोच रहे होंगे परिणीति चोपड़ा हनीमून मनाने राघव के साथ गई है तो आपको बता दें, एक्ट्रेस हनीमून पर नहीं बल्कि अपने ससुराल वालों के साथ वेकेशन पर गई है। अब एक्ट्रेस ने अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं।


यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने मांग में सिंदूर लगाए शादी के बाद पहली बार किया रैम्प वॉक, इस वजह से हो गईं ट्रोल

 

स्विमिंग पूल में नजर आईं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा मालदीव ट्रीप पर अपनी गर्ल गैंग के साथ पहुंची है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके किया है। इस ट्रीप पर परिणीति के साथ उनके पति राघव चड्ढा नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है।

इस फोटो में वह स्विमिंग पूल में पोज दे रही है। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक स्विमसूट पहना है और हाथों शादी वाला पिंक चूड़ा भी दिखाई दे रहा हैं। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- हनीमून पर नहीं हूं ये फोटो ननद ने खींची है। इससे पहले कुछ फोटोज शेयर की थ, जिसमें वह समुंद्र किनारे काफी चिल करती नजर आई। तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति के कैप्शन में लिखा था कि मैं हनीमून पर नहीं आई हूं, ये गर्ल्स ट्रिप है।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

लैक्मे फैशन वीक में परिणीति का वॉक

शनिवार को दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने रैंप वॉक किया था। इस दौरान एक्ट्रेस न्यूली वेड ब्राइड के लुक में नजर आई। इस मौके पर परिणीति व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी इसपर उन्होंने केप स्टाइल वाले दुपट्टे कैरी किए थे। इस लुक को के साथ उन्होंने गले में नेकलेस, डायमंड स्टड और स्टेटमेंट रिंग्स भी पहने थे।

एक्ट्रेस ने अपने लुक पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा था कि, इस साल मैं त्योहारों के लिए तैयार होने में काफी समय बिताने वाली हूं। इसलिए भले ही आप मुझे बर्थडे पार्टी के लिए बुलाएं, मैं इसी तरह तैयार होकर आऊंगी। आगे उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला अपीयरेंस रहा है और मैं अपने होम सिटी दिल्ली में हूं, इसलिए यह बहुत स्पेशल फीलिंग है।