Move to Jagran APP

परिणीति चोपड़ा ने मालदीव वेकेशंस पर भाई के साथ मिलाए सुर, बताया आठ साल की उम्र से सीख रही हैं संगीत

अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा वेकेशंस के दौरान अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ सुर से सुर मिलाती हुईं नजर आईं। इस वीडियो को परिणीति को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:10 PM (IST)
परिणीति चोपड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव्स वेकेशंस पर हैं। परिणीति चोपड़ा इस ट्रिप को खूब एंजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा वेकेशंस के दौरान अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ सुर से सुर मिलाती हुईं नजर आईं। इस वीडियो को परिणीति को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों परिणीति अपने परिवार के साथ की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपने भाई के साथ गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने ये भी बताया है कि वो बहुत छोटी उम्र से ही गाना सीख रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति और उनके भाई शिवांग चोपड़ा फिल्म 'कलंक' का टाइटल ट्रैक गा रही हैं। परिणति और उनके भाई दोनों ही बेहतरीन गाना गा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम जब आठ साल के थे तभी से साथ में गाना गा रहे हैं। हम साथ में म्यूजिक स्कूल में जाया करते थे। अब हम एक दूसरे के मूव्स को गाना गाते समय पहचान सकते हैं।'

परिणीति चोपड़ा और उनके भाई के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री के कई दोस्त और फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट कर भाई- बहन की जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा बीते कुछ दिनों से लंदन में छुटिटयां बिता रही थीं। जिसके बाद मुंबई वापस आते ही वो अपने परिवार के साथ मालदीव्स में वेकेशंस के लिए चली गई हैं। परिणीति के साथ इस फैमिली ट्रिप पर उनका भाई सहज चोपड़ा नहीं जा पाए। ऐसे में अभिनेत्री उन्हें मिस करते हुए पोस्ट भी शेयर कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.