विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन प्रियंका चोपड़ा के बारे में ये कैसी बात बोल गईं परिणीति चोपड़ा

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2016 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 11:25 AM (IST)

परिणीति ने बताया कि प्रियंका उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में सपोर्ट सिस्‍टम का काम करती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई(पीटीआई)। परिणीति चोपड़ा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते-करते उनके बारे में कुछ ऐसा कह गईं, जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था। शायद अब परिणीति को इस बात का अफसोस हो रहा होगा।

परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपने करियर में बहुत मेहनत की है। प्रियंका का बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर उन्हें प्रेरित तो करता ही है, साथ में वहां तक पहुंचने के लिए उत्साह भी पैदा करता है।

देखें तस्वीरें: सिंगर्स को बेरोजगार करने पर तुले हैं ये सितारे

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। शो का पहला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इधर प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम किया है। परिणीति ने कहा, 'वह(प्रियंका) हॉलीवुड में गईं, वहां उन्होंने एक शो किया, फिर फिल्म में भी काम किया। प्रियंका वन मैन आर्मी हैं और उनसे मैं बहुत प्रेरित होती हूं। प्रियंका को अब इस रफ्तार से बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता, बशर्ते वह बीमार ना पड़ जाएं या कुछ और ना हो जाए।'

देखिए अक्षय कुमार के बेटे हो गए हैं कितने हैंडसम, मिस्ट्री गर्ल भी है साथ

उन्होंने कहा, 'प्रियंका ने वेस्ट में इंडियन एक्ट्रेसेस को एक अलग पहचान दिलाई है। आज भारतीय हीरोइन पूरे विश्व में अपनी जगह बना रही हैं। आगे भी इसका लाभ एक्ट्रेसेस को मिलेगा। मैं भी उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित होती हूं।'

बर्थडे स्पेशल: जानिए कृति सेनन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

परिणीति ने बताया कि प्रियंका उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में सपोर्ट सिस्टम का काम करती हैं। उन्होंने कहा, 'प्रियंका मेरी बड़ी बहन हैं, इस नाते मैं उनसे काफी जुड़ाव महसूस करती हूं। वह भी हमेशा मेरी मदद करने के लिए तैयार रहती हैं।'

बता दें कि परिणीति ने अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द बिग फ्रेंडली जायंट' के एक किरदार को अपनी आवाज दी है। स्टीवन स्पीलबर्ग की ये फिल्म इस शुक्रवार को भारत में रिलीज हो रही है। वैसे परिणीति इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' को लेकर व्यस्त हैं। इसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।