Move to Jagran APP

फैमिली संग छुट्टियां मनाकर लौटीं परिणीति चोपड़ा, फोटो शेयर कर कहा ‘मेरा मन शांत है’

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ मालदीव्स वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अब उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो एक जलीय जीव के सामने खड़ी हुई दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 12:37 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 12:37 PM (IST)
Parineeti Chopra returned after a holiday with family. photo source @parineetichopra instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ मालदीव्स वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। अब उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो एक जलीय जीव के सामने खड़ी हुई दिख रही हैं।

loksabha election banner

इस फोटो में परिणीति पानी के अंदर चिल करती दिख रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने बताया कि वो 8 दिन बोट पर रहने के बाद अब फिर से जमीन पर लौट आईं हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री पानी में खड़े होकर एक कछुएं को निहार रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, मैं 8 दिन बाद वापस जमीन पार आई हूं... जमीन हिलने लगती है(एक हफ्ते तक नाव पर सोने से ऐसा हो जाएगा)। पानी के नीचे की दुनिया खामोश भव्य और विन्रम है। हम सभी ने गोता लगाने, हंसने, बात करने और ध्यान लगाने में वक्त बिताया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

उन्होंने नाव चालकों को धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, मैं हमें सुरक्षित रखने के लिए नाव चालक दल को धन्यवाद देती हूं। मेरा दिल भरा हुआ है, मन शांत है और आत्मा को पोषण मिलता है। शहर के जीवन में वापस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि अभिनेत्री अपने भाई शिवांग के साथ पिछले 7 दिनों से नाव पर यात्रा कर रही थीं। जहां उन्होंने स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठाया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्राउन कलर की बिकिनी पहने हुई दिख रही हैं। परिणीति सूरज की रोशनी में खड़ी हैं और स्माइल कर रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा। लेकिन परिणीति इस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.