विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti-Raghav Wedding: गुरुद्वारे में राघव-परिणीति ने लिया आशीर्वाद, सामने आई मेहंदी फंक्शन की पहली फोटो

Published: Wed, 20 Sep 2023 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2023 01:23 PM (IST)

Parineeti Chopra Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बस कुछ ही दिनों ...और पढ़ें

File Photo of Raghav Chadha and Parineeti Chopra
File Photo of Raghav Chadha and Parineeti Chopra

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं राघव चड्ढा की दुल्हनिया
  2. शुरू हुए एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन्स
  3. परिणीति ने लगाई राघव के नाम की मेहंदी

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पिछले काफी समय से शादी करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी महीने ये दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। फैंस को परिणीति के मिसेज राघव चड्ढा बनने का बेसब्री से इंतजार है, जो कि दिल्ली में शुरू हो गए हैं। इनके वेडिंग सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसने फैंस का दिन बना दिया है।

परिणीति ने लगाई राघव के नाम की मेहंदी

19 सितंबर को परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी थी, जिसकी फोटो सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में पूरे परिवार सहित राघव और परिणीति गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं। परिणीति के हाथों में राघव के नाम की मेहंदी लगी नजर आ रही है। फोटो एक्ट्रेस के फैन क्लब की तरफ से शेयर की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by pari-obsessed | naman (@parineetichopra_obsession)

पेस्टल कलर में जंचे राघव और परिणीति

फोटो में राघव और परिणीति दोनों ही पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। परिणीति हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। उनके हाथों में राघव के नाम की मेहंदी लगी है। बगल में राघव चड्ढा बैठे हैं। पूरे परिवार की मौजूदगी में इन्होंने वाहेगुरू का आशीर्वाद लिया।

जानें शादी की अन्य रस्मों के बारे में

दिल्ली में फंक्शन पूरे होने के बाद परिणीति और राघव उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। यहीं पर इनकी शादी होगी। 23 को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके अगले दिन यानी कि 24 को राघव की सेहारबंदी सेरेमनी होगी। इसी दिन दोपहर में राघव अपनी दुल्हनिया को लेने बारात लेकर जाएंगे। इनकी शादी में फैमिली के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे।

चंडीगढ़ में होगा रिसेप्शन

राघव-परिणीति उदयपुर में शादी करने के बाद चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी देंगे। उनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। साथ ही राजनेता भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: ईशा गुप्ता को देख फिसली Raj Kundra की जुबान, कर दिया ऐसा कमेंट, यूजर्स बोले 'शिल्पा जी अब तो जागिये'