विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले Parineeti Chopra और Raghav Chadha के बीच होगा क्रिकेट मैच, जानें क्या है पूरा मामला

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 18 Sep 2023 04:19 PM (IST)

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding महज पांच दिन बाद परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) एक-दूसरे ...और पढ़ें

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Photo Credit Instagram
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की तारीख अब धीरे-धीरे और भी पास आ रही है।

महज पांच दिन बाद ये कपल एक-दूसरे के जीवन साथी बनने जा रहे हैं। इसी बीच अब शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। खबर है कि शादी से पहले कई फन एक्टिविटीज का होने वाली है। इसमे सबसे पहले कपल के बीच एक क्रिकेट मैच होगा।

यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Video: राघव चड्ढा ने दिल्ली में किया परिणीति चोपड़ा का स्वागत, ट्विनिंग करते नजर आया कपल

परिणीति-राघव की शादी से पहले होगा एक मैच

24 सितंबर को ये कपल राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। ऐसे में चोपड़ा और चड्ढा परिवार की पूरी तैयारियां भी हो चुकी है। अब खबर है कि शादी से पहले परिणीति-राघव के बीच एक क्रिकेट मैच होगा। जो दिल्ली में खेला जाएगा और यह मैच चोपड़ा Vs चड्ढा परिवार के बीच होगा। इसमे कपल भी शामिल होगा। इसके बाद दोनों का परिवार शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगा।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिवार का दिल्ली में होगा गेट-टुगेदर

कहा जा रहा है कि उदयपुर जाने से पहले दोनों के परिवार दिल्ली में मिलेंगे। जहां शादी से पहले अरदास और कीर्तन किए जाएंगे। इसके बाद खबर है कि राघव-परिणीति अपने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर पार्टी भी करेंगे। वैसे बता दें इन दिनों राघव की होने वाली दुल्हन दिल्ली में ही है।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

उदयपुर के होटल में होंगे सारे फंक्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर को उदयपुर के होटल में शुरू होंगे। जो 24 सितंबर को खत्म होंगे। हाल ही में कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था, जिसके अनुसार कहा जा रहा था कि पहले एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी।

जो 23 सितंबर की सुबह 10:00 बजे से शुरू की जाएगी। इसके बाद 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी होगी शाम 7:00 बजे। शादी की 24 सितंबर होगी।  जयमाला  का समय शाम 3:30 बजे का रखा गया है। तो वहीं ये कपल फेरे  शाम 4:00 बजे लेगा। एक्ट्रेस की विदाई 24 सितंबर शाम 6:30 बजे होगी और रिसेप्शन उसी दिन रात 8:30 बजे होगा।

यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: सुबह शादी तो रात में होगा रिसेप्शन, सामने आया परिणीति और राघव का वेडिंग कार्ड