विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra: लाल जोड़े में खूबसूरत 'दुल्हन' बनीं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के साथ जल्द लेंगी सात फेरे!

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 25 Aug 2023 07:46 PM (IST)

Parineeti Chopra Bride Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। ...और पढ़ें

Parineeti Chopra लाल जोड़े में बनीं दुल्हन। Photo-Instagram
Parineeti Chopra लाल जोड़े में बनीं दुल्हन। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Bride Photos: बी-टाउन की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने वाली हैं। वेडिंग की खबरों के बीच परिणीति दुल्हन के लिबास में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दुल्हन बनीं परिणीति चोपड़ा

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए ब्राइडल फोटोशूट कराया है। इस शूट से परिणीति की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में खूब सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लाल रंग का भारी लहंगा पहना है, जिसे एक्ट्रेस ने एक मैजिंग ब्लेजर से स्टाइल किया।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा ने अपना ब्राइडल लुक ग्रीन एमराल्ड चोकर और लॉन्ग नेकलेस से पूरा किया। बिग रिंग और एक हाथ में कड़े के साथ परिणीति ने कम से कम ज्वेलरी पहनी। खुले बाल और न्यूड मेकअप में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

परिणीति ने ब्राइडल लुक के साथ दो और फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह रेड कलर की ड्रेसेस में हसीन लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "ब्राइड।"

परिणीति चोपड़ा को दुल्हन के रूप में देख खुश हुए लोग

परिणीति को ब्राइडल लुक में देख उनके चाहने वाले काफी खुश हैं। सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा, 'सोहनी कुड़ी।' एक यूजर ने लिखा, 'वाह, बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' एक ने कहा, 'शादी के लिए आउटफिट ट्राई कर रही हैं।' वहीं, बाकी फैंस भी उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं।

कब होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव इसी साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शादी के 10 दिन पहले से सारी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। उम्मीद है कि परिणीति राघव के साथ राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग करें। खैर, ऑफिशल तौर पर वेडिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

इसी साल 13 मई को परिणीति और राघव ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। सगाई में इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के अलावा राजनीति से जुड़ी शख्सियत और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।