विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra ने सगाई से पहले राघव के सामने रखी थी ऐसी शर्त, कहा था- 'आपको हर चीज के लिए 'हां' कहना होगा'

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 25 May 2023 04:26 PM (IST)

Parineeti Chopra Engagement Video बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा ने कुछ दिन पहले ही सगाई की थी। ...और पढ़ें

Parineeti Chopra Engagement Contract With Raghav Chadha Before Ring Exchange- Photo/Instagram
Parineeti Chopra Engagement Contract With Raghav Chadha Before Ring Exchange- Photo/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Video: बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से दिल्ली में सगाई कर ली थी। परणीति और राघव की सगाई किसी बहुत खूबसूरत अंदाज में हुई थी। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आए थे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सगाई से पहले परिणीति ने राघव के सामने एक शर्त रखी थी। 

कब हुई थी परिणीति की सगाई?

'ऊंचाई' एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को AAP नेता राघव चड्ढा के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उनकी सगाई में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं, जिनमें मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जैसे खास मेहमान शामिल थे। 

Parineeti with Raghav- Photo/Instagram

परिणीति ने अपनी सगाई से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब परिणीति की सगाई से एक मजेदार मोमेंट का खुलासा हुआ है।

परिणीति ने राघव के सामने रखी थी कौन सी शर्त?

फोटोग्राफर ओमेगा प्रोडक्शंस ने परिणीति और राघव का एक अनदेखा इंगेजमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल की सगाई के सारे स्पेशल मोमेंट्स दिखाए गए हैं। परिणीति को एक कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते हुए भी देखा गया।

Photo- Omega Productions

वीडियो की शुरुआत में परिणीति, अपने मंगेतर राघव चड्ढा के सामने एक मजेदार शर्त रखती हैं, जिसे सुन सभी हैरान रह जाते हैं। परिणीति ने कहा-

"राघव के लिए इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट है। आपको सभी चीजों के लिए 'हां' कहना होगा। तब हम देखेंगे कि ये रोका कल भी बकरार रहता है या नहीं। मैं, राघव चड्ढा इन सभी चीजों से सहमत हूं। एक्सेप्ट करो कि परिणीति हमेशा सही होती है।"

परिणीति-राघव की सगाई का अनदेखा वीडियो

परिणीति का ये कॉन्ट्रैक्ट सुन राघव समेत बाकी सभी मेहमान की हंसी छूट जाती है। सगाई में राघव ने तो अपनी लंबी नाक का मजाक भी बनाया था। परिणीति और राघव की सगाई इमोशन, डांस और मस्ती से भरा रहा था। 

परिणीति और राघव क लव स्टोरी

परिणीति और राघव की पहली मुलाकात ब्रेकफास्ट पर हुई थी और तभी उन्हें समझ आ गया था कि राघव ही वह शख्स हैं, जिनके साथ परिणीति पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं। परिणीति ने राघव को अपना 'घर' भी बताया था।