विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Video: मधु चोपड़ा के साथ जमकर थिरकीं परिणीति चोपड़ा, सूफी नाइट का अनदेखा वीडियो आया सामने

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 21 Oct 2023 02:30 PM (IST)

Parineeti Chopra Dance Video सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ...और पढ़ें

परिणीति चोपड़ा डांस वीडियो (Photo Credit: Instagram)
परिणीति चोपड़ा डांस वीडियो (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा ने सूफी नाइट में किया जमकर डांस
  2. मधु चोपड़ा के साथ किया डांस
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी बीते महीने सितंबर में हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखने को मिली। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भी खुद अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सबके साथ साझा किए। दोनों की शादी को एक महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी परिणीति और राघव की शादी सुर्खियों में बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के एक के बाद एक कई फोटो और वीडियो अभी भी देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस के भाई ने हल्दी फंक्शन की फोटो शेयर की थी। अब फिर उनके कुछ फंक्शन की अनदेखी वीडियो देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: पढ़ाई में अव्वल, ट्रेंड क्लासिकल सिंगर परिणीति यूं बनी एक्ट्रेस, एक क्लिप देख YRF ने कर लिया था साइन

सूफी नाइट में परिणीति ने किया जमकर डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इसमें कई फोटो और क्लिप को मिलाकर एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा सूफी नाइट के दौरान अपने रिश्तेदारों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dhruv Chopra (@dhruvchopra123)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ग्रे और सिल्वर कलर का शरारा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा। इस वीडियो पर परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा ने भी दिल वाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया है।

प्रियंका चोपड़ा नहीं हुई थीं शामिल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थीं। इस बारे में पैपराजी से बात करते हुए एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बताया था कि वह काम में व्यस्त होने की वजह से नहीं आ पाईं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें: पूल किनारे Parineeti Chopra ने दिखाई मदमस्त अदाएं, फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स, मालदीव से आई एक्ट्रेस की ये तस्वीर