विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने खास मैसेज लिख परिणीति को किया बर्थडे विश, भाई शिवांग-सहज ने भी लुटाया प्यार

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 22 Oct 2023 10:18 AM (IST)

Parineeti Chopra Birthday बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में उन्हें प्रियंका चोपड़ा ...और पढ़ें

परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2023 एक्ट्रेस के लिए प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी जबरदस्त रहा है। बीते महीने सितंबर में एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा के साथ शादी की और इस महीने अक्टूबर में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर उन्हें परिवार से लेकर दोस्त और फैंस तक हर कोई विश कर रहा है। अब परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई शिवांग चोपड़ा, सहज चोपड़ा और उनकी कजिन सिस्टर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: पढ़ाई में अव्वल, ट्रेंड क्लासिकल सिंगर परिणीति यूं बनी एक्ट्रेस, एक क्लिप देख YRF ने कर लिया था साइन

भाई शिवांग और सहज ने ऐसे किया विश

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनके साथ शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ शिवांग चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा 'उस बच्चे को जो अब इतना छोटा नहीं है, वह बच्चा जिसे मैं पागलपन से परेशान करता हूं, जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हें बहुत याद करता हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Shivang Chopra (@shivangchopra99)

इसके साथ ही सहज चोपड़ा ने भी अपनी बहन को खास तरीके से बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की सगाई वाली तस्वीरें शेयर की और लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो दीदी, यह देखकर मेरा दिल भर आया कि यह साल आपके लिए क्या लेकर आया, जिस प्यार के आप हकदार थे वह आपको मिल गया'।

View this post on Instagram

A post shared by Sahaj Chopra ƪϐ (@thisissahajchopra)

इसके आगे सहज ने लिखा 'जिस जिंदगी के आप हकदार थे, वह अब आप जीने के लिए तैयार हैं। आप हमेशा मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी खुशी रहेंगी। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं'।

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया विश

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं तिशा। आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगी'।

यह भी पढ़ें: पूल किनारे Parineeti Chopra ने दिखाई मदमस्त अदाएं, फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स, मालदीव से आई एक्ट्रेस की ये तस्वीर