यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: मंगेतर राघव संग झूम कर नाची थीं परिणीति चोपड़ा, अब सगाई का वीडियो आया सामने
आपको बता दें सगाई के बाद अब फैंस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement Dance Video: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग सगाई की है। परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
इन तस्वीरों में न्यूली कपल एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए थे। इसी बीच अब परिणीति और राघव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों सगाई में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
मंगेतर संग झूम कर नाची थी परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिणीति अपने मंगेतर राघव संग झूम कर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों पंजाबी साॅन्ग पर झूमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक है। इस दौरान परिणीति के राघव उनके स्टेप को फाॅलो करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वीडियो में राघव और परिणीति की जोड़ी काफी क्यूट नजर आ रही है।
फैंस को पसंद आया सगाई का ये डांस वीडियो
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर लोग जहां उनकी जोड़ी को हिट बता रहे हैं। वहीं, राघव का अंदाज भी सभी को काफी पसंद आ रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘कोई दूल्हे को नचा दो।' एक ने परिणीति का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘मैं कभी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करूंगी।' अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।
