यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra छोटी बहन परिणीति की शादी में निभाएंगी ये खास ड्यूटी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई बहनों की चैट
Parineeti Chopra परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द राघव संग शादी के बंधन में बंधने वाली है। ऐसे में हर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस ने 13 मई (शनिवार) को आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी।
सोशल मीडिया पर इस कपल के रिंग सेरेमनी की वीडियो और फोटोज काफी वायरल हुए। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से दिल्ली पहुंची थी। पीसी ने सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई भी दी। वहीं अब तीन दिन बाद परिणीति चोपड़ा ने इस पोस्ट पर रिप्लाई किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने किया था पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, 'बधाई हो तृषा और राघव। अब तुम्हारी शादी का इंतजार नहीं हो रहा है। मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' अब परिणीति ने इस पोस्ट पर रिएक्ट कर प्रियंका को जवाब दिया है।
View this post on Instagram
परिणीति की शादी में पीसी निभाएगी खास ड्यूटी
सभी जानते है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन बहने हैं और आपस में एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। प्रियंका की शादी में परिणीति ने खूब रंग जमाया था। आगे से आगे उन्होंने शादी में बहन वाली सारी जिम्मेदारियां उठाई थी। वहीं अब पीसी भी अपनी छोटी बहन के लिए कुछ ऐसा ही करने वाली है। परिणीति ने इस पोस्ट पर लिखा, 'मिमी दीदी जल्द ही लड़की वालों की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं। तैयार हो जाइए।' इसी के साथ उन्होंने हंसने वाला और दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।
.jpg)
इस महीने में होगी शादी ?
बता दें, सगाई के बाद अब फैंस इस कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही सात फेरे लेने की तैयारी में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल की ओर से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।
