विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मल्टी टैलेंटेड निकले परेश रावल के बेटे आदित्य, अभिनय के साथ-साथ फिल्म लेखन का भी रखते हैं हुनर

By Deepesh PandeyEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 06 Oct 2026 01:42 PM (IST)

परेश रावल के बेटे और एक्टर आदित्य रावल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लेखन का काम शुरू कर दिया है।

परेश रावल के बेटे आदित्य (फोटो क्रेडिट- एक्स)

परेश रावल के बेटे आदित्य (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सूबेदार फिल्म से आदित्य को मिली पहचान

  2. अपकमिंग प्रोजेक्ट की लिख रहे हैं कहानी

  3. इस मूवी में नजर आएंगे आदित्य रावल

दीपेश पांडेय , मुंबई: फराज तथा सुबेदार फिल्मों और वेब सीरीज दलदल के अभिनेता आदित्य रावल अभिनय के साथ-साथ लेखन में खूब दिलचस्पी रखते हैं। अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य ने कुछ प्रोजेक्ट्स पर बतौर लेखक काम करन शुरू भी कर दिया है।

स्क्रिप्ट राइटर भी हैं आदित्य रावल

फिल्मों की कहानी लिखने को लेकर आदित्य रावल बताते हैं, ‘बतौर लेखक अभी आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात कम ही की जा सकती है। लिखना तो किसी भी प्रोजेक्ट का बस पहला पड़ाव होता है। इसलिए अभी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताना बहुत ज्यादा उतावलापन हो जाएगा। हां, जो अभी लिख रहा हूं हो सकता है कि अगले दो-तीन वर्षों में वह लोगों को देखने के लिए मिल जाए।’

यह भी पढ़ें- Paresh Rawal की वजह से बेटे आदित्य रावल को फील होता है प्रेशर? 'सूबेदार' एक्टर ने कहा- 'अभी तुलना करने का...'

aditya rawal

सुंदर पूनम आदित्य की अगली फिल्म

आगामी दिनों में आदित्य अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म सुंदर पूनम में नजर आएंगे। पुलकित के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर आदित्य कहते हैं, ‘इस फिल्म की शूटिंग कठिन थी, लेकिन करने में बहुत मजा आया। हमने गर्मी के मौसम में राजस्थान में शूट कर रहे थे, तो ठंडी में कश्मीर में। बहुत मुश्किल प्रक्रिया थी, लेकिन बहुत कुछ सीखने को मिला। पुलकित शानदार निर्देशक हैं।

aditya rawal (1)

उनकी उम्र के निर्देशकों में इतनी ज्यादा परिपक्वता देखने को नहीं मिलती है। बतौर कलाकार जब आप देखते हैं कि निर्देशक अपनी बातों को लेकर इतना सुनिश्चित है, तो आप भी अपने काम में क्षमता का शत-प्रतिशत देते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी ज्योत्सना नाथ के साथ मिलकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी स्वयं ही लिखी है। इसलिए वह इस फिल्म की दुनिया को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।’

सिर्फ लेखन का इरादा है या निर्देशन करने का भी? 

इस पर आदित्य कहते हैं, ‘फिलहाल तो निर्देशन नहीं करना है। हां, हो सकता है कि एक-दो प्रोजेक्ट में लिखने के साथ-साथ मैं अभिनय करता भी दिखूं। वो भी इस बात पर निर्भर करता है कि स्क्रिप्ट कैसे निकल के आती है और उसमें किस तरह के किरदार बनते हैं। लिखते समय तो मैं बस इतना सोचता हूं कि कैसे स्क्रिप्ट को सबसे बेहतर तरीके से लिखा जा सकता है।’

यह भी पढ़ें- Subedaar में दम दिखाएगा ये स्टार किड, ओटीटी पर अनिल कपूर को देगा टक्कर