विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Paresh Rawal की वजह से बेटे आदित्य रावल को फील होता है प्रेशर? 'सूबेदार' एक्टर ने कहा- 'अभी तुलना करने का...'

Published: Sat, 14 Mar 2026 12:52 PM (IST)

परेश रावल के नक्शेकदम पर चल रहे बेटे आदित्य रावल ने खुलासा किया कि पिता की वजह से उन्हें प्रेशर ...और पढ़ें

पिता से तुलना पर बोले बेटे आदित्य रावल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

पिता से तुलना पर बोले बेटे आदित्य रावल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जब माता-पिता इंडस्ट्री के बड़े सितारे होते हैं तो अक्सर उनके बच्चों पर भी प्रेशर होता है। अभिनय की दुनिया में स्टार किड्स की तुलना उनके माता-पिता से होती है। क्या परेश रावल (Paresh Rawal) के बेटे आदित्य रावल (Aditya Rawal) भी इस तुलना के चलते प्रेशर फील करते हैं या नहीं, एक्टर ने बात की है।

आदित्य रावल अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर अभिनय की दुनिया में आए। दलदल और बमफाड़ जैसी फिल्मों में काम कर चुके आदित्य ओटीटी पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि पिता परेश रावल के साथ तुलना की वजह से उन्हें प्रेशर महसूस होता है या नहीं।

पिता की वजह से नहीं फील होता प्रेशर

आदित्य रावल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पिता के साथ तुलना की वजह से कोई प्रेशर फील नहीं होता है। एक्टर ने कहा, "सच कहूं तो मुझे प्रेशर फील नहीं होता है क्योंकि जिस तरह का प्यार और सम्मान मुझे मेरे काम के लिए मिलता है, वो मुझे बहुत मोटिवेट करता है।"

Aditya Rawal Paresh

पिता से नहीं करते हैं खुद की तुलना

आदित्य रावल ने आगे कहा, "मैं अपने माता-पिता की ओर देखता हूं जो इस इंडस्ट्री में 40 सालों से काम कर रहे हैं। फिर अभी तुलना करने का क्या फायदा। 40 साल काम कर पाएंगे, फिर तुलना की बात होनी चाहिए ना। अभी तो इसका कोई मतलब नहीं है। फिर मैं क्यों परेशान होऊंगा। फिल्म जगत के लोग सितारों से प्रभावित नहीं होते हैं।"

यह भी पढ़ें- 'वो खुद तय करें...' बाबूराव के रोल में फंसे हैं Paresh Rawal? बयान पर प्रियदर्शन का करारा जवाब

Aditya Rawal

ओटीटी पर कमाल दिखा रहे हैं परेश रावल के बेटे

आदित्य रावल हाल ही में अनिल कपूर स्टारर सूबेदार में विलेन की भूमिका में नजर आए। आदित्य को उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहा गया। इससे पहले उन्होंने भूमि पेडकर की दलदल में अहम भूमिका निभाई थी। परेश के बेटे होने के बावजूद वह ओटीटी वर्ल्ड में अपने अभिनय के दम पर नाम कमा रहे हैं। वह लाइमलाइट से भी दूर रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Welcome 3 से पहले चौथे पार्ट पर आई गुड न्यूज, फिल्म में इन पुराने किरदारों की होगी री-एंट्री?