फिर Hera Pheri 3 से 'बाबूराव' ने झाड़ा पल्ला, ब्याज के साथ Paresh Rawal ने लौटा दी भारी-भरकम फीस?
Hera Pheri 3 में बाबूराव नहीं दिखाई देंगे। एक बार फिर परेश रावल (Paresh Rawal) के फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही हैं। जानिए इसका कारण...

हेरा फेरी 3 से परेश रावल ने झाड़ा पल्ला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है लेकिन यह लीगल बैटल्स और विवादों से घिरी हुई है। पिछले साल जब हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू होने वाली थी, तब परेश रावल ने अचानक फिल्म से किनारा कर लिया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। विवादों के बाद वह फिर से फिल्म से जुड़े और दर्शक तिकड़ी (राजू, श्याम, बाबूराव) को देखने के लिए उत्साहित हो गए।
मगर अब फिर से हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लगने वाला है। दरअसल, एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिर परेश रावल ने हेरा फेरी 3 से पल्ला झाड़ लिया है। वह फिल्म से बाहर हो गए। यहां तक कि उन्होंने भारी-भरकम फीस ब्याज के साथ लौटा दी है।
परेश रावल को मिल रही थी मोटी फीस
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू होने से पहले ही परेश रावल ने कथित तौर पर फिल्म से किनारा कर लिया है। इसकी वजह फीस बताई जा रही है। दरअसल, परेश को फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस मिलने वाली थी। अभिनेता को पहले ही साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख के करीब मिल चुका था और बाकी का 14.89 करोड़ रुपये फिल्म की रिलीज के ठीक एक महीने बाद मिलने का वादा किया गया।
यह भी पढ़ें- लीगल पचड़े के बीच Hera Pheri 3 के राइटर ने छोड़ा फिल्म का साथ, वापस आने के लिए रखी एक शर्त
ब्याज के साथ एक्टर ने लौटा दी फीस
मगर फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी ह और 15 प्रतिशत ब्याज और मुआवजे के साथ उन्होंने मेकर्स को साइनिंग अमाउंट लौटा दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परेश रावल इस शर्त से खुश नहीं थे कि उन्हें 14.89 करोड़ रुपये की फीस फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद दिया जाए। उन्हें इस शर्त से आपत्ति थी।
शूटिंग से पहले बाहर हुए परेश
परेश रावल को अपनी फीस लेने के लिए करीब दो साल का इंतजार करना पड़ता, क्योंकि फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर तक शुरू होने की संभावना थी और 2027 में रिलीज हो सकती थी। यानी कि एक्टर को अपनी फीस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। खैर, परेश रावल या फिर मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।
