Panchayat 2 : रघुवीर यादव और नीना गुप्ता की जोड़ी बनी सभी की फेवरेट, 40 पुरानी तस्वीर वायरल, साथ में दिखे दोनों
लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायतों का सीजन 2 अब दर्शकों के सामने हाज़िर है। यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। बता दे इस सीरीज को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रघुवीर यादव और नीना गुप्ता की जोड़ी बनी सभी की फेवरेट है।
नई दिल्ली, जेएनएन। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। सीरीज को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके कई सीन और डायलॉग के मीम्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक इस सीजन को पहले सीजन से भी बेहतर बता रहे हैं। खासकर रघुवीर यादव (प्रधान जी) और नीना गुप्ता (मंजू देवी) की जोड़ी तो सभी की फेवरेट बन गई है। अब उनकी एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है।
जानकारी हो कि पंचायत सीजन 2 रिलीज हो चुका है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शो का हर किरदार अपने सहज अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा है। खासकर रघुवीर यादव और नीना गुप्ता की जोड़ी तो सभी को पसंद आ रहें हैं।
जानकारी हो कि फोटो लगभग 40 साल पुरानी है। तब रघुवीर यादव और नीना गुप्ता काफी जवान थे। दोनों ने हाथ में माइक पकड़ा हुआ है और बात करने के पोज में हैं। देखने पर यह फोटो किसी शो का मालूम पड़ता है। थ्रोबैक फोटो को नीना गुप्ता ने साल 2020 में शेयर किया था जब ‘पंचायत’ का पहला सीजन आया था। वेब सीरीज में रघुवीर यादव और नीना गुप्ता कभी लड़ते-झगड़ते हैं तो कभी वो एक दूसरे की उतनी ही फिक्र करते हैं। ‘पंचायत 2’ के आते ही दोनों की एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है।
जानकारी हो कि फोटो देखकर कुछ यूजर्स ने तो उन्हें रियल लाइफ कपल बता दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें रिलेशनशिप गोल बताया।मालूम हो कि रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की उसी थ्रोबैक तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ की एक फोटो का कोलाज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है।
लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायतों का सीजन 2 अब दर्शकों के सामने हाज़िर है। यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। बता दे इस सीरीज को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके बहुत से सीन्स और डायलॉग के मीम्स भी बनते नजर आ रहे हैं।