Rabi Peerzada Funny Video: पाकिस्तानी सिंगर ने भारत से मुक़ाबले के लिए पाले अजगर और मगरमच्छ, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी!
Pakistani Singers Funny Video रबी कुछ साल पहले तब ख़बरों में आयी थीं जब सलमान ख़ान और भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री का विरोध किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत सरकार ने जब से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया है, पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और इसी बौखलाहट में पाकिस्तानी कलाकार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि समझ नहीं आता हंसा जाए या रोया जाए। अब पाकिस्तान की एक पॉप सिंगर ने एक वीडियो के ज़रिए कश्मीर को लेकर भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी दी है।
पॉप सिंगर रबी पीरज़ादा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कई सांप, मगरमच्छ और अजगरों के साथ नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में पीरज़ादा कहती हैं- एक कश्मीरी लड़की अपने स्नेक्स के साथ बिल्कुल रेडी है, इंडिया तुम्हारे लिए और ख़ासकर मोदी तुम्हारे लिए। तुम कश्मीरियों को तंग कर रहे हो। अब नर्क में जाने को तैयार हो जाओ। इसके बाद रबी पीरज़ादा एक गाना गाती है- हम दर्द के मारों से कश्मीर ना छीनो। ज़ालिम जन्नत की तस्वीर ना छीनो।
ایک کشمیری لڑکی کی تیاری مودی کے خلاف، ویسے تو اس نے جہنم میں جانا ہی ہے، مگر اس جیسے انسا ن کی دنیا بھی جہنم ہونی چاہیے۔ #chotisibaathttps://t.co/cGfxSd0hd5" rel="nofollow pic.twitter.com/h3C9HA1BT0 — Rabi Pirzada (@Rabipirzada) September 2, 2019
पाकिस्तानी सिंगर के इस वीडियो पर भारतीय यूज़र्स ने भी दिलचस्प टिप्पणियां की हैं। रबी पीरज़ादा पॉप सिंगर हैं। कुछ साल पहले वो तब ख़बरों में आयी थीं, जब सलमान ख़ान और भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री का विरोध किया था। कुछ दिनों पहले रबी कश्मीर पर एक विवादित गाने को लेकर भी चर्चा में रही थीं। पाकिस्तान के और भी कलाकार कश्मीर को लेकर भारत के ख़िलाफ़ ज़हर उगलते रहते हैं, जिनमें वीना मलिक का नाम प्रमुख है।