विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी कलाकारों ने मांगी हिंदुस्तान के लिए दुआ, अली जफर बोले- 'मुश्किल समय में हम आपके साथ हैं'

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Mon, 26 Apr 2021 06:09 PM (IST)

पाकिस्तानी कलाकारों को भी भारत की ऐसी स्थिति देखकर दुख पहुंच रहा है। हाल ही में बॉलीवुड में कई फिल्मों ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सिंगर अली जफर, फोटो साभार: Twitter
पाकिस्तानी सिंगर अली जफर, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस कहर तेजी से बरस रहा है। इस वायरस ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। तो वहीं कई लोग इससे जंग लड़ रहे हैं। इसके अलावा लगातार कोई ना कोई इस वायरस की चपेट में आता ही जा रहा है। इससे संक्रमितों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। ऐसे में भारत के इन मुश्किल हालातों को देख पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी हमदर्दी दिखा रहा है।

पाकिस्तानी कलाकारों को भी भारत की ऐसी स्थिति देखकर दुख पहुंच रहा है। हाल ही में बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम करने वाले और कई गानों को अपनी आवाज देने वाले सिंगर और एक्टिर अली जफर ने भारत को सांत्वना दी है। साथ ही उन्होंने तमाम भारतीयों को ये भी बताया है कि इस मुश्किल घड़ी में वो भारत के साथ खड़े हैं।

अली जफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अली ने लिखा, 'भारत के लिए दुआ कर रहा हूं। इस मुश्किल समय में हम आपके साथ हैं।' इसके साथ ही उन्होंने #Pakistanstanswithindia हैशटेग का भी इस्तेमाल किया।

अली जफर के अलावा कई और पाकिस्तानी कलाकारों ने ऐसे हालात में भारत के साथ खड़े होने की बात कही है। पाकिस्तानी सिंगर आसिम अजहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम पड़ोसी होने के नाते भारत के इस मुश्किल दौर से निकलने की दुआ करते हैं। हमारा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं।'

तो वहीं फरहान सईद ने भी भारत के साथ खड़े होने की बात कही है। फरहान ने लिखा, 'इस मुश्किल समय में हमारी दुआएं भारतीयों के साथ है। अल्लाह भारत और पूरी दुनिया के लोगों का जीवन आसान बनाए। आप याद रखें कि हम आपके लिए दुआ कर रहे हैं। इंसानियत को जरूर जीतना चाहिए।'

नेशनल अवॉर्ड विनर एडिटर वामन भोंसले का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस