विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद का Dhurandhar वर्जन लेकर आएंगे Nabil Gabol? पाकिस्तानी राजनेता ने की घोषणा; ये है फिल्म का टेंटेटिव टाइटल

Published: Sat, 28 Mar 2026 06:52 PM (IST)

'धुरंधर 2' को लेकर इंटरनेट पर हो रही ट्रोलिंग का जवाब देते हुए पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने घोषणा की ...और पढ़ें

पाकिस्तान में 'धुरंधर' का वर्जन बनाएंगे नबील गबोल/ फोटो- Instagram

पाकिस्तान में 'धुरंधर' का वर्जन बनाएंगे नबील गबोल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद पाकिस्तान से जुड़े कई लोगों के अलग-अलग दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने यह दावा किया था कि राकेश बेदी द्वारा निभाया गया 'जमील जमाली' का किरदार उन पर ही बेस्ड है। इस दावे की वजह से उन्हें इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया था।

'धुरंधर 2' में अपने किरदार के दावे को लेकर ट्रोल होने के बाद अब हाल ही में नबील गबोल ने घोषणा की है कि वह खुद 'धुरंधर' का अपना वर्जन लेकर आएंगे। क्या होगा नबील गबोल की इस फिल्म का टाइटल और क्या है पूरा विवाद? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

'मिलता-जुलता है 'जमील जमाली' का किरदार'

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक कंटेंट क्रिएटर से बातचीत करते हुए नबील गबोल ने कहा कि राकेश बेदी का 'जमील जमाली' का किरदार उनसे काफी मिलता-जुलता है। उन्होंने तर्क दिया कि कहानी में दर्शाए गए समय साल 2007 में वही लियारी से नेशनल असेंबली के सदस्य (MNA) थे। हालांकि, नबील गबोल ने फिल्म में 'जमील' के किरदार को ट्विस्ट करके एक जासूस के रूप में दिखाए जाने की कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तानी राजनेता ने कहा,

सच तो यह है कि वे (भारत) न तो पाकिस्तान से लड़ सकते हैं और न पाकिस्तानी आर्मी से, इसलिए वे फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने लियारी को इंटरनेशनली फेमस कर दिया है। लियारी के लोगों को इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि वे बहुत मजबूत हैं। उन्होंने मेरा किरदार निभाने के लिए कॉमेडियन राकेश बेदी को लिया है।"

dhurandhar 2 nabil gobal (1)

हालांकि, राकेश बेदी का इस पर कहना है कि उन्होंने किसी नबील गबोल की भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि एक जनरल पाकिस्तानी पॉलिटिशियन के किरदार को अदा किया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बाद Allu Arjun संग बड़ा धमाका करेंगे आदित्य धर, 'अश्वत्थामा' की होगी नैया पार

'धुरंधर' का अपना वर्जन लाने की तैयारी में नबील गबोल

अपने दावे के बाद भारतीय सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का जवाब देते हुए पाकिस्तानी राजनेता ने कहा, "मैं देख रहा हूं कि इंडियन सोशल मीडिया पर मुझे काफी ट्रोल किया जा रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि मैं चुप क्यों हूं। मैं उन्हें ठीक वैसा ही रिस्पॉन्स दूंगा जैसा पाकिस्तानी आर्मी ने दिया था। मैं आपको बताऊंगा कि लियारी वास्तव में क्या है।"

dhurandhar 2 nabil gobal (2)

नबील गबोल ने अपनी बात खत्म करते हुए यह भी कहा कि वह खुद की फिल्म लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका इरादा इन घटनाओं को अपने नजरिए से पर्दे पर उतारने का है। दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल उनकी इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'लियारी का गब्बर' रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 'बंद कर ना बे', Dhurandhar 2 एक्टर संजय दत्त ने पैपराजी को दिया खतरनाक लुक, यूजर्स बोले- 'अभी चौधरी असलम ...'