विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बंद कर ना बे', Dhurandhar 2 एक्टर संजय दत्त ने पैपराजी को दिया खतरनाक लुक, यूजर्स बोले- 'अभी चौधरी असलम ...'

Published: Sat, 28 Mar 2026 05:10 PM (IST)

'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच हाल ही में संजय दत्त (Sanjay Dutt) पैपराजी की हरकतों से काफी नाराज ...और पढ़ें

संजय दत्त का पैपराजी पर फूटा गुस्सा/ फोटो- Instagram

संजय दत्त का पैपराजी पर फूटा गुस्सा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी इस वक्त अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। बाबा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है।

एक तरफ जहां 'धुरंधर 2' के 'हमजा अली' यानी रणवीर सिंह खुशी-खुशी फैंस से मिल रहे हैं और पैपराजी को पोज दे रहे हैं, तो वहीं हाल ही में संजय दत्त पैपराजी को देखकर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दिए।

पैपराजी को देख फूट पड़ा संजू बाबा का गुस्सा

संजय दत्त बीती रात अपनी पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चों शहरान और इकरा के साथ डिनर डेट पर निकले थे। गाड़ी से उतरते वक्त संजय दत्त काफी शांत मूड में थे। वह अपनी पत्नी मान्यता का हाथ थामे रेस्टोरेंट की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पीछे से एक पैपराजी ने किसी को कहा, 'हट न बे'। रेस्टोरेंट जाने तक लगातार कैमरे में कैप्चर करने वाले पैपराजी से संजय दत्त नाराज हो गए और उन्होंने घूरते हुए गुस्से में कहा, "बंद कर ना बे।"

यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 के 'चौधरी असलम' की नई फिल्म का हुआ एलान, इस थ्रिलर में नजर आएंगे Sanjay Dutt

जब संजय दत्त और उनकी फैमिली डिनर करके रेस्टोरेंट से बाहर निकली, तो पैपराजी फिर से उन्हें कार तक फॉलो करने लगे। इससे 'धुरंधर 2' के एक्टर और भी ज्यादा भड़क गए। उन्होंने तुरंत पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा, "अरे भाई 2 मिनट बंद कर दो, हो गया अभी।"

संजय दत्त को गुस्से में देखकर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस

'धुरंधर: द रिवेंज' के एक्टर का पैपराजी के साथ यह 'एंग्री यंग मैन' वाला बर्ताव देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है संजू बाबा अभी भी 'चौधरी असलम' के किरदार में ही ढले हुए हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सर गन निकालकर इन सबको उड़ा दो... बहुत परेशान करते हैं सबको।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Photo Credit- Instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा, "बाबा अभी भी लियारी वाले ऑरा में ही हैं, एसपी चौधरी।" वहीं, एक और यूजर ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा, "लगता है संजू बाबा अभी तक धुरंधर 2 के खुमार से बाहर नहीं आ पाए हैं।"

यह भी पढ़ें- रणवीर की Hummer से लेकर असलम चौधरी की Lexus तक, यहां Dhurandhar 2 में इस्तेमाल की गई सभी कारें